फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rejuvenation will be done on the lines of Khurda station of Odisha

उड़ीसा के खुरदा स्टेशन की तर्ज पर होगा कायाकल्प

Thu, 25 Aug 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Rejuvenation will be done on the lines of Khurda station of Odisha
धामपुर में बैठक को संबोधित करते रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव। - फोटो : DHAMPUR
उड़ीसा के खुरदा स्टेशन की तर्ज पर होगा कायाकल्प
विज्ञापन

धामपुर। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देश में 58 रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाया जाएगा। इनमें से 45 स्टेशन को चिह्नित कर बनाने के टेंडर हो गए हैं, जबकि 18 स्टेशन पर तेजी से काम भी शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि धामपुर के रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक बनाने के लिए उड़ीसा राज्य के खुरदा रेलवे स्टेशन के डिजाइन का निरीक्षण किया जाएगा। पसंद आया तो उसी की तर्ज पर धामपुर के स्टेशन का आधुनिकीकरण होगा।
बुुधवार रात नगर के एक मंडप में प्रबुद्ध नागरिकों की गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि रेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के आदेश पर 58 स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास बनाया जाना है। धामपुर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण के लिए डीआरएम मुरादाबाद को निर्देशित कर दिया है। वह उड़ीसा राज्य के खुरदा रेलवे स्टेशन पर जाकर धामपुर के रेलवे स्टेशन के डिजाइन का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद स्टेशन के कायाकल्प का कार्य पूरा करेंगे। उन्होंने वंदे भारत ट्रेन से भी बेहतर सुविधा यात्रियों को दिए जाने का भरोसा दिया। इस मौके पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मिशन 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में कमल खिलाने के लिए अभी से जुटने की अपील की।
विज्ञापन

यह पदाधिकारी रहे शामिल
गोष्टी में विधायक अशोक राणा, पूर्व सांसद डॉ. यशवंत सिंह, विधायक ओम कुमार नहटौर, पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, राघव शरण गोयल, डॉ. शंकर लाल शर्मा, डॉ. आदित्य अग्रवाल, संजय चौहान, गौरव अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, आकांक्षा चौहान, डॉ.रश्मि शर्मा रावल, अनीता चौहान, संगीता अग्रवाल, लीना सिंघल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed