फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Registration started in Ruhelkhand University

रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रेशन शुरू

Tue, 14 Jul 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Registration started in Ruhelkhand University
रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रेशन शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। इस वर्ष जिले में यूपी बोर्ड एवं सीबीएसई का बंपर रिजल्ट रहा है। विद्यार्थियों की प्राप्तांक मेरिट भी हाई है। कोरोना के कारण अभिभावकों की बच्चों को बाहर पढ़ने भेजने में दिलचस्पी कम है। इसलिए एडिड डिग्री कॉलेजों की साइंस स्ट्रीम में दाखिलों को लेकर मारामारी रहेगी। रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में दाखिलों के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है।
जिले का यूपी बोर्ड तथा सीबीएसई 12वीं का विज्ञान वर्ग का रिजल्ट करीब 90 प्रतिशत है। विद्यार्थियों के नंबर भी खूब आए हैं। कोरोना ने अभिभावकों के बच्चों को पढ़ाई के लिए बाहर भेजने की योजना पर ब्रेक लगा दिया है। इस कारण अभिभावक बच्चों को जिले के अच्छे कॉलेज में दाखिला दिलाने की ही योजना बना चुके हैं। जिले में 108 डिग्री कॉलेज हैं, इनमें एक राजकीय, छह सहायता प्राप्त और बाकी स्व वित्तपोषित हैं। सहायता प्राप्त कॉलेजों में वर्धमान कॉलेज बिजनौर, साहु जैन कॉलेज नजीबाबाद तथा आरएसएम कॉलेज धामपुर में साइंस स्ट्रीम है। इन कॉलेजों में बीएससी प्रथम वर्ष में दाखिले की फीस करीब तीन हजार सालाना है। जबकि स्व वित्तपोषित कॉलेज की फीस करीब बीस हजार बताई गई है।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं की दाखिला लेने की पहली प्राथमिकता सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेज होते हैं। इन कॉलेजों में दाखिले प्राप्तांक मेरिट से होते हैं। रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। वर्धमान कॉलेज के रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मुकेश कुमार तथा आरएसएम कॉलेज के प्रधानाचार्य रंजन अग्रवाल ने बताया कि 10 प्रतिशत सीट कमजोर आर्थिक वर्ग को आरक्षित हैं। एनसीसी, एनएसएस, नेशनल खिलाड़ी, यूनिवर्सिटी के टीचर व कर्मचारी को अतिरिक्त वेटेज मिलता है। हर साल ही मेरिट बढ़ रही है। इस साल छात्रों के प्राप्तांक बढ़ने से मेरिट बढ़ सकती है। कोरोना भी मेरिट को प्रभावित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडिड डिग्री कॉलेज में साइंस स्ट्रीम में सीट
कालेज पीसीएम+पीएसबी
वर्धमान कॉलेज बिजनौर 320 240
साहु जैन कॉलेज नजीबाबाद 196 88
आरएसएम कॉलेज धामपुर 320 176
नोट : सभी आंकड़े कॉलेज से लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed