फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Registration of workers increased on e-shram portal

ई-श्रम पोर्टल पर बढ़े श्रमिकों के पंजीकरण

Fri, 31 Dec 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Registration of workers increased on e-shram portal
ई-श्रम पोर्टल पर बढ़े श्रमिकों के पंजीकरण
विज्ञापन

बिजनौर। सरकार की ओर से श्रमिकों के लिए अगस्त में ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत की गई थी। इस पर सिर्फ असंगठित क्षेत्र के श्रमिक ही अपना पंजीकरण करा सकते हैं। जिले में अब तक करीब सात लाख लोगों ने ई-श्रम पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है। यह संख्या दिसंबर माह में दुगनी हुई है।
कोरोना महामारी की वजह से श्रमिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। कोरोना की दो लहरों ने लोगों को बेरोजगार कर दिया। कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी में असंगठित क्षेत्र के करीब 6 करोड़ 60 लाख श्रमिकों को मार्च तक दो किस्तों में दो हजार रुपये देने का ऐलान किया है। इसका लाभ केवल ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों को ही दिया जाएगा। साथ ही जो श्रमिक 31 दिसंबर तक पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा लेंगे, उन्हें ही इसका लाभ मिलेगा। जिसके बाद जिले में करीब दो लाख लोगों ने ई-श्रम पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

श्रम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अब पंजीकृत श्रमिकों की संख्या करीब सात लाख हो गई है। 30 नवंबर तक पंजीकृत श्रमिकों की संख्या तीन लाख 69 हजार 923 थी। सहायक श्रम आयुक्त उमेश कुमार ने बताया कि जिले में श्रमिकों की अनुमानित संख्या नौ लाख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed