फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Region: The turnaround in growth eased afford Bartendra

क्षेत्र विकास में ढील बर्दाश्त नहींः भारतेंद्र

Tue, 08 Nov 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 08 Nov 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में बिजनौर के सांसद कुंवर भारतेंद्र ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में केंद्र की विद्युत योजनाओं के क्रियान्वयन में ढील बरतने पर नाराजगी जताई है। बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना समेत केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई है। 
विज्ञापन

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक विकास भवन के सभागार में बिजनौर के भाजपा सांसद भारतेंद्र की अध्यक्षता एवं परियोजना निदेशक हीरालाल के संचालन में हुई। अधिकारियों ने विभागवार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सर्व शिक्षा अभियान, कृषि सिंचाई योजना की प्रगति प्रस्तुत की। सांसद भारतेंद्र सिंह योजनाओं का सही क्रियान्वयन नहीं होने से नाराज थे। उन्होंने कहा कि योजनाओं का सीधा लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। कार्य में पारदर्शिता लाने पर बल देते हुए कहा कि ढील बरतने पर कार्रवाई होगी। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में चार बिजलीघर बनने हैं। पंद्रह बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि होनी है। बिजलीघरों की निर्माण प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की हिदायत दी। नगीना के सांसद यशवंत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed