फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   RBD occupies the seventh trophy

आरबीडी ने सातवीं बार कब्जाई ट्रॉफी

Thu, 15 Oct 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 15 Oct 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
RBD occupies the seventh trophy
बिजनौर। आरबीडी महिला महाविद्यालय एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा अंतर महाविद्यालय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक रुचि वीरा और उनके पति विशिष्ट अतिथि उदयन वीरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। आरबीडी ने लगातार सातवीं बार खिताब पर कब्जा किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में हिंदू कॉलेज ने बरेली कॉलेज बरेली को 31-30, एनकेबीएमजी बरेली ने जेएसएच अमरोहा को 26-13, गिंदो देवी कॉलेज बदायूं ने एनकेबीएचजी चंदौसी को 23-5, कृष्णा कॉलेज बिजनौर ने हिंदू कॉलेज मुरादाबाद को 33-21 से हराया।
विज्ञापन


बीते सालों के प्रदर्शन के आधार पर आरबीडी और वर्धमान कॉलेज की टीम को वॉक ओवर देकर सेमी फाइनल में भेजा गया। सेमीफाइनल में आरबीडी कॉलेज ने एनकेबीएमजी चंदौसी को 35-15, वर्धमान कॉलेज ने हिंदू कॉलेज मुरादाबाद को 34-24 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता का फाइनल मैच वर्धमान कॉलेज और आरबीडी के बीच खेला गया। आरबीडी ने एकतरफा मैच में वर्धमान कॉलेज को 57-8 से हराकर ट्रॉफी जीती। प्राचार्या रश्मि त्रिवेदी और कोषाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

आयोजन में डा. मंजू अरोड़ा, डा. सीमा चौधरी, गार्गी चौधरी, डा.किश्वर जैदी, डा. सुरिंदर कौर, डा. फरजाना, डा. समीना आदि का योगदान रहा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed