फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rautela will represent India in the Miss Universe

मिस यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

Tue, 27 Oct 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 27 Oct 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Rautela will represent India in the Miss Universe
नजीबाबाद/मंडावली। लॉसवेगास में दिसंबर में आयोजित होने वाली मिस यूनिवर्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली उर्वशी रौतेला नजीबाबाद पहुंची।
विज्ञापन


दो विकलांग आश्रमों का औपचारिक भ्रमण कर उर्वशी कोटद्वार में आयोजित रोड शो के लिए रवाना हो गईं। कोटद्वार निवासी कारोबारी मानवर सिंह की पुत्री उर्वशी रौतेला 14 अक्तूबर 2015 को मुंबई में चैंपियनशिप जीतकर मिस दीवा बनी।

अब वह  इस साल 19 दिसंबर को अमेरिका के लॉसवेगास में होने वाली मिस यूनिवर्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उर्वशी की माता मीरा रौतेला ने बताया कि फिलहाल उर्वशी मुंबई से घर लौट रही है। कोटद्वार में रोड शो के साथ उर्वशी का भव्य स्वागत कार्यक्रम है।
विज्ञापन


उर्वशी के पीआरओ ने बताया कि उर्वशी ने सिंह साहब द ग्रेट फिल्म में अभिनेता सनी देओल के साथ मुख्य भूमिका निभाई है। मुस्सेपुर स्थित आर्य सुगंध संस्थान की संचालिका कमलेश आर्या की देखरेख में विकलांग और अनाथ बच्चों ने उर्वशी रौतेला का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों ने स्वनिर्मित गिफ्ट आइटम उर्वशी को प्रदान किए । उधर प्रेमधाम आश्रम में फादर शीबू थॉमस, फादर बैजू ने मिस दीवा उर्वशी रौतेला का अभिनंदन किया।

विकलांगों की स्थिति और उनके लालन-पालन की व्यवस्थाओं को जानने के स्थान पर मिस दीवा विकलांग बच्चों के साथ फोटो खिंचवाने तक ही सीमित रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed