{"_id":"612a7bc28ebc3e79cf0254c5","slug":"ration-dealer-was-not-elected-due-to-uproar-bijnor-news-mrt553790519","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे के चलते नहीं हुआ राशन डीलर का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे के चलते नहीं हुआ राशन डीलर का चुनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंगामे के चलते नहीं हुआ राशन डीलर का चुनाव
नींदडू़। नींदडू़ खास में ग्रामीणों के हंगामे के चलते राशन डीलर का चुनाव हंगामे की भेंट चढ़ गया।
शनिवार को खंड विकास अधिकारी के आदेश पर नींदडू़ खास में राशन विक्रेता का चुनाव किया जाना था। ग्रामीणों के उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर कराने के दौरान अभी डीलर बनने के इच्छुक दो व्यक्तियों मो. अनस और मो. शोएब के आवेदन पत्र ही सचिव के पास जमा हुए थे। उसी समय पूर्व प्रधान गुलजार अहमद, आले नबी, हयात, आशिक, आजाद, अतीक, असलम, महताब, विसाल, इसरार तथा मुदस्सर अली ने ग्रामीणों को बैठक की सूचना नहीं देने का आरोप लगाया। उधर, आरोप के विरोध में प्रधान पक्ष के नईम, कासिम, आमिर, फिरासत, अदील, राहत, रफत, परवेज, रिहान व कई महिलाओं ने मुनादी व लाउडस्पीकर द्वारा एलान के चलते बारिश के दौरान बड़ी संख्या में बैठक में आने की बात कही। इस पर दोनों पक्षों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ते देख पर्यवेक्षक संजीव कुमार एवं सचिव राकेश कुमार बैठक से उठकर चले गए। पुलिस ने ग्रामीणों को पंचायत भवन से बाहर निकाला।
उधर, खंड विकास अधिकारी अमरीश कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने वस्तुस्थिति से अवगत होने के लिए सचिव को बुलाया है। चुनाव नहीं हुआ है या चुनाव को लेकर किसी अनियमितता की शिकायत प्राप्त होती है तो उपजिलाधिकारी के संज्ञान में लाकर राशन डीलर का बाद में तारीख निर्धारित कर चुनाव कराया जाएगा।