फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ration dealer selected due to uproar

हंगामा होने पर नही हो सका राशन डीलर का चयन

Mon, 15 Mar 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Ration dealer selected due to uproar
हंगामे के भेंट चढ़ा राशन डीलर का चुनाव
विज्ञापन

जलीलपुर। गांव शाहपुर भसौड़ी में राशन डीलर के चयन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था बनाई। हंगामा के कारण राशन डीलर का चयन नहीं हो सका।

ग्राम पंचायत शाहपुर भसौड़ी में लंबे समय से स्थायी राशन डीलर नही हैं। सोमवार को गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में डीलर का चयन की कार्यवाही शुरू की गई। गांव के दो पक्षों ने दावेदारी की। इसी बीच हंगामा शुरू हो गया। ग्राम विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया ग्राम पंचायत शाहपुर भसौड़ी की राशन डीलर की दुकान स्वयं सहायता समूह को दी जानी हैं। जो समूूह सबसे अच्छा कार्य कर रहा है उसी को दुकान आवंटित होनी हैं, जबकि वहां मौजूद ग्रामीण संख्या बल के आधार पर दुकान आवंटन करने के लिए हंगामा करने लगे। हंगामा होने के कारण चयन प्रक्रिया को रोक दिया गया। ब्लाक से पहुंची टीम में एडीओ देवराज सिंह, एडीओ ओमपाल सिंह, अभिषेक कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed