फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ration dealer murder: 50-50 thousand reward on the three absconding killers

राशन डीलर हत्याकांड : तीनों फरार हत्यारोपियों पर 50-50 हजार का इनाम

Tue, 29 Mar 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ration dealer murder: 50-50 thousand reward on the three absconding killers
राशन डीलर हत्याकांड : तीनों फरार हत्यारोपियों पर 50-50 हजार का इनाम
विज्ञापन

बिजनौर। स्वाहेड़ी में हुए राशन डीलर हत्याकांड में फरार चल रहे तीनों हत्यारोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया। डीआईजी ने इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार कर दी। वहीं, इस संघर्ष में घायल हुए राशन डीलर के बेटे सेना के जवान मोहित की हालत में सुधार बताया जा रहा है। चाकू लगने से घायल उसके भाई अतुल की हालत गंभीर बनी हुई है। मोहित का आर्मी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
स्वाहेड़ी में पुुरानी रंजिश और मेहढ़ा को लेकर हुए विवाद में राशन डीलर देवेंद्र सिंह की तीन गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पारिवारिक भाई हिरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने रामबहादुर, पिंकू, विपुल, नवनीत और एहसास के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। रविवार को पुलिस ने विपुल और पिंकू को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन बाकि तीन आरोपी फरार चल रहे हैं। सोमवार को पुलिस ने तीनों फरार हत्यारोपियों पर 25-25 हजार के इनाम की घोषणा की। गिरफ्तार विपुल और पिंकू को सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

राशन डीलर हत्याकांड में पूर्व ग्राम प्रधान रामबहादुर, उसका बेटा नवनीत और पोता अहसास अभी फरार है। डीआइजी मुरादाबाद शलभ माथुर ने तीनों की गिरफ्तारी पर 50-50 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। पुलिस पड़ोसी जनपद मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर में भी कई जगहों पर रातभर दबिश देती रही। कुछ लोगों से पूछताछ भी चल रही है। उनके रिश्तेदारों से भी पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed