फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ration card holders will get food grains twice in seven days

मोदी-योगी की फोटो वाली पैकिंग का राशन जल्द बांटने की तैयारी

Wed, 29 Dec 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Ration card holders will get food grains twice in seven days
बिजनौर। सिर्फ सात दिनों में ही इस बार राशनकार्ड धारकों को दो बार खाद्यान्न मिलेगा। इसके पीछे चुनाव आचार संहिता को जल्द लागू करने की संभावना को माना जा रहा है। दरअसल खाद्यान्न की पैकिंग पर पीएम मोदी और सीएम योगी का फोटो लगा है। आचार संहिता लगने के बाद पैकिंग में बदलाव करना पड़ सकता है। आपूर्ति विभाग ने सभी राशन डीलरों मैसेज जारी किए हैं, जिसमें पीएमजीकेवाई खाद्यान्न के वितरण के लिए बहुत सीमित समय होने की बात कही गई है। इसके अनुसार जिलेभर में 27 से 31 दिसंबर तक वितरित किया जाना है। इसके बाद दो या तीन जनवरी से एनएफएसए खाद्यान्न और नमक, तेल और चना वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में सवा छह लाख राशन कार्ड हैं। इन राशन कार्ड की 25 लाख यूनिट के अनुसार खाद्यान्न वितरित किया जाता है। एक यूनिट पर तीन किलो गेहूं और दो किलो मुफ्त चावल मिलता है। इस महीने के शुरुआत में भी कार्ड धारकों को राशन दिया जा चुका था। अब 27 से फिर बंटने लगा है। जनवरी की दो तारीख से फिर राशन बंटेगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि चुनाव आचार संहिता को लेकर पूर्ति विभाग भी जल्दबाजी में हैं। सूत्रों की मानें तो अधिकांश खाद्यान्न मोदी और योगी के फोटो वाली पैकिंग में है। अगर आचार संहिता लगती है तो फोटो वाली पैकिंग का खाद्यान्न वितरण नहीं हो पाएगा। या फिर इसकी पैकिंग में बदलाव करना होगा। डीएसओ ध्रुवराज यादव ने बताया कि पीएमजीकेवाई खाद्यान्न वितरण 27 से 31 दिसंबर तक किया जा रहा है। दो या 3 जनवरी से एनएफएसए खाद्यान्न और नेफेड नमक तेल और चना वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed