{"_id":"92eef7bef3e5481c12d8a96eaf7107f7","slug":"ratangarh-millions-robbery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतनगढ़ में लाखों की डकैती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतनगढ़ में लाखों की डकैती
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 19 Feb 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीना में छह-सात बदमाशों ने बुधवार की रात गांव रतनगढ़ में एक मकान में सो रहे दंपति को शस्त्रों के बल पर बंधक बनाकर नगदी व जेवर समेत लाखों रुपये का सामान लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने दंपति के साथ मारपीट भी की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। सीओ ने मौके का मुआयना कर घटना का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए।
गांव रतनगढ़ निवासी महेश कुमार का मकान नूरपुर-अमरोहा मार्ग पर बना है। बुधवार की रात में करीब तीन बजे छह-सात बदमाश दीवार फांदकर मकान में घुसे। कमरे की खिड़की पर लगी जाली तोड़कर अंदर सो रहे महेश, उसकी पत्नी गीता और दो बच्चों को शस्त्रों के बल पर बंधक बना लिया। बदमाशों ने दंपति से सेफ और संदूक की चाबी मांगी। दंपति के विरोध करने पर बदमाशों ने पीटकर जबरन चाबी ले ली।
इसके बाद बदमाशों ने घर में रखे 24 हजार रुपये, सोने की चूड़ी,गले की चैन, दो अंगूठी, सोने का सेट समेत लाखों रुपये का सामान लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बदमाश शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद दंपति ने शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्र हुए और घटना का पता लगा। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, लेकिन, पुलिस घटना होने के तीन घंटे बाद मौके पर पहुंची। पीड़ित महेश की तहरीर परपुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रवेंद्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि कर बताया बदमाशों की तलाश की जा रही है। उधर बदमाशों ने पास ही स्थित सेवाधाम डिग्री कॉलेज में भी डकैती डालने का प्रयास किया। चौकीदार देवराज के विरोध करने पर बदमाशों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। चौकीदार के शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए।
डकैती के लिए चुना भोर का समय
गांव रतनगढ़ में बदमाशों ने डकैती के लिए भोर का समय चुना। तड़के करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच घर में घुसे बदमाश आधे घंटे से अधिक मकान में रहे और आराम से घटना को अंजाम दिया। महेश का मकान सड़क किनारे है और पत्नी व दो बच्चों आदित्य व अक्षिता के साथ घर में अकेला रहता है। महेश ने बताया कि सभी बदमाशों ने मुंह पर कपड़े बांधे थे और वह स्थानीय भाषा बोल रहे थे। सुबह सवेरे हुई डकैती की घटना से ग्रामवासियों में भय का माहौल है।