फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rape on the pretext of marriage, report filed on seven

बिजनौर: शादी का झांसा देकर दरिंदगी करता रहा युवक, अब अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, जानें पूरा मामला

Sat, 08 Oct 2022 05:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 08 Oct 2022 05:36 PM IST
सार

शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। अब आरोपी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।

विज्ञापन
Rape on the pretext of marriage, report filed on seven
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

बिजनौर जनपद के स्योहारा में युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। बताया गया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक और उसके परिवार की तीन महिलाओं सहित सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


कस्बा निवासी एक युवती ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोस में शाहनवाज पुत्र रफाकत अली का घर है। वह दोनों बचपन से ही साथ-साथ बड़े हुए हैं। डेढ़ वर्ष पूर्व रफाकत अली ने युवती के साथ अपने लड़के शाहनवाज के निकाह का प्रस्ताव रखा, जिस पर दोनों परिवार राजी हो गए। इसी बीच युवती का उनके घर आना जाना हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि एक दिन शाहनवाज की दादी और बुआ ने उसे चाय में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया और शाहनवाज ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। युवती का आरोप है कि डेढ़ वर्ष तक उसके साथ संबंध बनाए और 21 सितंबर को दो लाख रुपये नकद और एक बुलेट की डिमांड की। परिजनों के इंकार करने पर रिश्ता तोड़ दिया और अब अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: मंत्री के सामने फूट-फूटकर रोने लगे पीड़ित पिता, बोले- बेरहमी से की गई बेटे की हत्या, भावुक हुए लोग

वहीं युवती की तहरीर पर पुलिस ने शाहनवाज, उसकी मां मेहताब, रफाकत हुसैन, दादी शमशीदा, बुआ रानी, चाचा राशिद, साजिद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: गजब हाल: पुलिस चौकी पर 80 हजार लोगों की जिम्मेदारी, पर आठ साल से दर्ज नहीं हुई FIR, चौंका देगी ये रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed