{"_id":"634064f50993ca4aed648223","slug":"rape-on-the-pretext-of-marriage-report-filed-on-seven-bijnor-news-mrt608601121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: शादी का झांसा देकर दरिंदगी करता रहा युवक, अब अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: शादी का झांसा देकर दरिंदगी करता रहा युवक, अब अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, जानें पूरा मामला
Sat, 08 Oct 2022 05:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 05:36 PM IST
सार
शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। अब आरोपी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
बिजनौर जनपद के स्योहारा में युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। बताया गया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक और उसके परिवार की तीन महिलाओं सहित सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
कस्बा निवासी एक युवती ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोस में शाहनवाज पुत्र रफाकत अली का घर है। वह दोनों बचपन से ही साथ-साथ बड़े हुए हैं। डेढ़ वर्ष पूर्व रफाकत अली ने युवती के साथ अपने लड़के शाहनवाज के निकाह का प्रस्ताव रखा, जिस पर दोनों परिवार राजी हो गए। इसी बीच युवती का उनके घर आना जाना हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि एक दिन शाहनवाज की दादी और बुआ ने उसे चाय में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया और शाहनवाज ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। युवती का आरोप है कि डेढ़ वर्ष तक उसके साथ संबंध बनाए और 21 सितंबर को दो लाख रुपये नकद और एक बुलेट की डिमांड की। परिजनों के इंकार करने पर रिश्ता तोड़ दिया और अब अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: मंत्री के सामने फूट-फूटकर रोने लगे पीड़ित पिता, बोले- बेरहमी से की गई बेटे की हत्या, भावुक हुए लोग
वहीं युवती की तहरीर पर पुलिस ने शाहनवाज, उसकी मां मेहताब, रफाकत हुसैन, दादी शमशीदा, बुआ रानी, चाचा राशिद, साजिद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: गजब हाल: पुलिस चौकी पर 80 हजार लोगों की जिम्मेदारी, पर आठ साल से दर्ज नहीं हुई FIR, चौंका देगी ये रिपोर्ट