फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rape accused sent to juvenile child protection home

दुष्कर्म के आरोपी किशोर बाल संरक्षण गृह भेजे

Thu, 26 May 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rape accused sent to juvenile child protection home
दुष्कर्म के आरोपी किशोर बाल संरक्षण गृह भेजे
विज्ञापन

बढ़ापुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की एक छह वर्षीय बालिका को बहला फुसलाकर जंगल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी दोनों किशोरों को पुलिस ने किशोर न्यायालय में पेश किया। जहां से उनको बाल संरक्षण गृह मुरादाबाद भेजा गया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने मंगलवार को पुलिस में दी तहरीर में कहा था कि घटना सोमवार शाम करीब सात बजे की है। उसकी छह वर्षीया पुत्री घर से शौच के लिए गई थी कि रास्ते में गांव के ही दो किशोर उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर जंगल में ले गए थे। जहां बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने बालिका के पिता की तहरीर पर दोनों किशोरों के विरुद्ध केस दर्ज कर पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया। थानाध्यक्ष अनुज कुमार तोमर ने बताया कि दोनों आरोपी नाबालिग हैं। दोनों को बुधवार को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया जहां से उनको बाल संरक्षण गृह मुरादाबाद भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed