फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rani Bhagyavati Devi Women's College

योग को दैनिक जीवन में शामिल करने का आह्वान

Thu, 16 Jan 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Rani Bhagyavati Devi Women's College
योग को दैनिक जीवन में करें शामिल
विज्ञापन

बिजनौर। रानी भाग्यवती देवी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का प्रथम दिन योगा एवं स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया गया।

बुधवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रथम दिन का शुभारंभ महाविद्यालय की कोऑर्डिनेटर डॉ. मंजू अरोड़ा ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान जागरूकता रैली निकालकर दैनिक जीवन में योग शामिल करने के लिए प्रेरित किया। रैली गांव तैमूरपुर दीपा एवं दीपावाला के लिए रवाना किया गया। छात्राओं को मानव जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला तथा स्वयंसेविकाओं को योगाभ्यास भी कराया। डा. किश्वर जैदी ने छात्राओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीरू और डॉ. नेमिका ने छात्राओं को समूह में विभाजित कर टोलियां बनाकर उन्हें सात दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत कराया। इस दौरान सभी छात्राओं को मन से कार्यक्रम को सफल बनाने और योग को दैनिक जीवन में शामिल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed