{"_id":"5edd24d78ebc3e90b57abfc8","slug":"ran-the-villagers-who-came-to-leave-animals-in-agwanpur-bijnor-news-mrt485339314","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवानपुर में पशु छोड़ने आए ग्रामीणों को दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवानपुर में पशु छोड़ने आए ग्रामीणों को दौड़ाया
विज्ञापन
कादराबाद। किसानों ने गांव अगवानपुर में निर्माणाधीन गोशाला में पशु छोड़ने आए ग्रामीणों को दौड़ाया । निराश्रित पशुओं से परेशान किसानों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से गोशाला को शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग की।
किसान मुख्तियार सिंह , प्रदीप शर्मा, जसवंत सिंह , बलविंदर सिंह आदि ने बताया कि उनके गांव में गोशाला का निर्माण चल रहा है । आए दिन किसान इधर उधर से आकर अपने उन पशुओं को रात में छोड़ जाते हैं, जो अब खेती के योग्य नहीं रहे। यहां अभी पशुओं को रखने की कोई व्यवस्था नहीं है। गोशाला का निर्माण कार्य पूर्ण न होने से छोड़े गए पशु गोशाला स्थल से निकलकर किसानों की खेती बरबाद कर रहे हैं ।
गोशाला में कार्यरत चौकीदार लवकुश ने बताया शनिवार की रात में कुछ लोग वाहन में भरकर छह पशु लाकर छोड़ गए हैं। वहीं रविवार की सुबह गांव अनवर पुर चण्डिका के कुछ ग्रामीण करीब दर्जन भर गाय व बछड़ों को अगवानपुर गोशाला में छोड़ने आए थे। इन्हें मौके पर मौजूद किसानों ने दौड़ा लिया व पुलिस को सूचना दी। मामला गर्माता देखकर पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही पशु छोड़ने आए व्यक्ति पशुओं को लेकर हरेवली बैराज पर छोड़ने की बात कहकर वहां से खिसक लिए। आए दिन गोशाला में पशुओं को गोशाला के आसपास लेकर छोड़े जाने से गांव के किसान परेशान हैं । किसानों ने विभागीय अधिकारियों से गोशाला शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की । एसडीएम धीरेंद्र मोहन ने कहा निर्माणाधीन गोशाला में इस प्रकार निराश्रित बताकर पशुओं को गोशाला में नहीं छोड़ा जा सकता है । ऐसा करने वालों विरुद्ध कार्रवाई होगी।