फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ramps built on green belt lands in posh colonies

पॉश कॉलोनियों में ग्रीन बेल्ट की जमीनों पर बना लिए रैंप

Wed, 09 Nov 2022 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Ramps built on green belt lands in posh colonies
बिजनौर में आवास विकास कालोनी में सड़क पर बनाया गया रैंप। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। पॉश कॉलोनियों की पहचान चौड़ी सड़कें और ग्रीन बेल्ट से होती रही है, लेकिन अब स्थिति उलट है। ग्रीन बेल्ट की जमीनों पर कब्जा करते हुए तमाम लोगों ने रैंप बना डाले हैं। सिर्फ रैंप ही नहीं बल्कि गाड़ी खड़ा करने के लिए ग्रीन बेल्टों को ही उजाड़ दिया जाता है। आवास विकास समेत अन्य पॉश कालोनियों का यही हाल है।
विज्ञापन

पार्किंग नहीं होने की समस्या बाजार में नही है, बल्कि कॉलोनियों में भी है। लोग आलीशान मकान बना लेते हैं, परंतु गाड़ी उनकी पार्क होती है सड़क पर। आवास विकास कॉलोनी में चालीस फुट चौड़ी मुख्य सड़क है। इस सड़क पर दोनों ओर ग्रीन बेल्ट के लिए भी जमीन छोड़ी गई थी। साथ ही इस कॉलोनी की अन्य सड़के भी काफी चौड़ी हैं। अब ये सड़कें तंग होती जा रही है। जिसका कारण है, मकानों के सामने रैंप बनाने का चलन। क्योंकि ऊंचे मकान को बनाने के बाद रैंप सड़क की जमीन पर कब्जा करके बनाए गए हैं। इसमें ग्रीन बेल्ट भी बर्बाद हो गई। हालांकि कुछ जगहों ग्रीन बेल्ट के नाम पर कुछ पेड़ दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

कॉलोनी में पीछे बसे लोगों को होती है दिक्कत
कॉलोनी में पीछे बसे लोगों को दिक्कत होती है। इनके आगे जाने के लिए सड़कों की चौड़ाई का ख्याल नहीं रखा जाता। लोग अपने सामने ग्रीन बेल्ट की जगह पर भी गाड़ी कर लेते हैं। कॉलोनी विकसित होते समय सड़कों का नजारा कुछ और था, बदल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed