फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ramdol procession taken out with floats and bandwagon

झांकियों और बैंडबाजे के साथ निकाला रामडोल जुलूस

Sun, 21 Aug 2022 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Ramdol procession taken out with floats and bandwagon
झांकियों और बैंडबाजे के साथ निकाला रामडोल जुलूस
विज्ञापन

नूरपुर। रामडोल समिति के तत्वावधान में शनिवार को रामडोल जुलूस निकाला गया। जुलूस में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को प्रस्तुत करतीं झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
शनिवार दोपहर ढाई बजे थाने के पास स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद जुलूस का शुभारंभ हुआ। बैंडबाजों के साथ निकले जुलूस में सुसज्जित पालकी में भगवान श्रीकृष्ण का डोला चल रहा था। इसके अलावा कई झांकियां भी शामिल रही। जुलूस का जगह-जगह स्वागत किया गया। वहीं सुरक्षा के लिहाज से एएसपी ग्रामीण रामअर्ज, सीओ सुनीता दहिया, प्रभारी निरीक्षक धीरज सिंह सोलंकी सहित भारी तादाद में पुलिस व पीएसी बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

जुलूस में रामडोल समिति के अध्यक्ष केके शर्मा, अशोक चौधरी, नवीन कुमार, जितेंद्र बैस, धर्मेंद्र जोशी, विशेष कुमार, भाजपा नेता सीपी सिंह, धर्मेंद्र जोशी आदि के नेतृत्व परंपरागत रास्ते से होता हुआ वापस प्राचीन शिव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में जगेंद्रदत्त शर्मा, सत्यवीर गुप्ता, पूर्व मंत्री महावीर सिंह, अजयवीर चौधरी, लालवंत सिंह, संदीप जोशी, संजीव चौधरी, रणवीर चौधरी सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed