फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ramdol procession taken out with devotion and gaiety

भक्तिभाव और उल्लास से निकाला गया रामडोल का जुलूस

Sun, 21 Aug 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ramdol procession taken out with devotion and gaiety
बिजनौर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भक्तिभाव और उल्लास के साथ रामडोल का जुलूस निकाला गया। जिसमें बैंड की धुन पर बज रहे भजनों से माहौल भक्तिमय हो गया। जुलूस में शामिल झांकियों ने मन मोह लिया।
विज्ञापन

शनिवार की शाम रामलीला सेवा समिति की ओर से शहर में रामडोल जुलूस निकाला गया। रामलीला ग्राउंड से प्रारंभ होकर रामडोल का जुलूस शहर के कई मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस में बैंड की धुन पर भजन और भक्तिप्रद गीतों पर श्रद्घालु झूमने को मजबूर हो गए। आगे आगे बैंड बाजा चला, पीछे भगवान श्रीकृष्ण-राधा, भगवान शिव-पार्वती समेत अन्य कई देव और देवियों की झांकी शामिल रहीं। झांकियों ने मन मोह लिया। जुलूस को लेकर पुलिस ने भी कड़े इंतजाम किए थे। मार्ग में जगह जगह पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

भजन संध्या में उमड़ी भीड़
श्री रामलीला कमेटी की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार शाम रामलीला मैदान में भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ डीएम उमेश मिश्रा और एसपी दिनेश सिंह ने किया। एसडीएम मोहित कुमार, सीओ सिटी अनिल कुमार सिंह भी शामिल हुए और आरती की। ग्वालियर से आए भजन गायक मनोज शर्मा ने अपने गीतों से सभी को भक्ति से रंग में सराबोर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा निकाली
अफजलगढ़ । कृष्ण जन्माष्टमी पर झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। गांव दल्लीवाला के सैनी समाज धर्मशाला के शिवमंदिर पर जन्माष्टमी के पर्व पर खुशहाली के लिए यज्ञ का किया गया। पंडित मनोज भारद्वाज ने विधि विधान से पूजा पाठ का कार्य कराया। इसके बाद गांव दल्लीवाला, भूतपुरी, चतरपुर के गली मोहल्ले में भगवान राधाकृष्ण व पार्वती शिवशंकर के रूप में कलाकारों ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम में गौरव राजपूत, हिमांशु सैनी, विजय कुमार, परवेंद्र, टिंकू, अजय कुमार सोनू कुमार आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed