{"_id":"620163cd39f7001d6f791f5c","slug":"rally-taken-out-for-vaccination-awareness-nazibabad-news-mrt5761798197","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमा जैन कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने चलाया जागरुकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमा जैन कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने चलाया जागरुकता अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैक्सीनेशन जागरूकता के लिए निकाली रैली
नजीबाबाद। रमा जैन कन्या महाविद्यालय में एनएसएस छात्रा इकाई ने कोविड वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को कोविड के खिलाफ जारी जंग में वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय निदेशक केसी मठपाल के निर्देशन में एनएसएस की छात्राओं ने गांव खैरुल्लापुर में जागरुकता अभियान चलाया। केसी मठपाल ने कहा कि कोरोना से जंग जीतने के लिए शत प्रतिशत टीकाकरण आवश्यक है। उन्होंने लोगों से स्वयं व अपने परिवार को वैक्सीन लगवाने की अपील की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भावना अरोड़ा के नेतृत्व में छात्राओं ने खैरुल्लापुर में रैली निकाली और घर-घर लोगों को वैक्सीनेशन कराने के लिए जागरूक किया। इसके बाद गांव खैरुल्लापुर में आयोजित शिविर में स्वास्थ्य टीम ने वैक्सीनेशन से छूटे लोगों को वैक्सीन लगाई। शिविर में 20 छात्राओं को टिटनेस के टीके भी लगाए गए। शिविर में प्राचार्य डॉ. दीप्ति गुप्ता, डॉ. सविता वर्मा, डॉ. मृदुला त्यागी, डॉ. दीप्ति माहेश्वरी, डॉ. तिवारी, डॉ. अंकुर अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।