{"_id":"5f396bbb8ebc3e3cc5437dce","slug":"raju-valmiki-a-reward-of-25-thousand-arrested-bijnor-news-mrt4964799112","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार के इनामी राजू वाल्मीकि गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार के इनामी राजू वाल्मीकि गिरफ्तार
विज्ञापन
25 हजार के इनामी राजू वाल्मीकि गिरफ्तार
बिजनौर। चांदपुर पुलिस और स्वाट टीम ने 25 हजार के इनामी बदमाश राजू वाल्मीकि को दबोचा है। राजू लूट व हत्या करने में माहिर है। पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश में जुटी थी। तीन दिन पहले गैंग के साथ डकैती की योजना बनाते समय पुलिस से हुई मुठभेड़ के दौरान भी वह भाग गया था। राजू पर 25 मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा व 50 हजार रुपये कीमत की चरस बरामद की है।
चांदपुर पुलिस व स्वाट टीम ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चांदपुर के झारखंडी मंदिर के पास से गांव हातमपुर शेख निवासी 25 हजार के इनामी बदमाश राजू वाल्मीकि को दबोचा है। राजू के पास से एक तमंचा 315 बोर, तीन कारतूस व 550 ग्राम चरस बरामद हुई है। चांदपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे के मुताबिक राजू लूट के साथ हत्या करने में माहिर है। पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश में थी, पर वह हाथ नहीं आ रहा था। राजू अपने साथी कलीम के साथ तीन दिन पूर्व डकैती की योजना बनाते समय पुलिस से हुई मुठभेड़ के दौरान भी भाग गया था। पुलिस ने गैंग के चार सदस्य शाहरुख फहीम, मोहित कुमार व दानिश को चोरी की छह बाइक के साथ दबोचा था। राजू पर बिजनौर के अलावा दिल्ली में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।