{"_id":"69abde573e19e27a7509329d","slug":"rajkumar-hospital-owner-murder-case-shooter-vikas-alias-chhotu-arrested-contract-killing-angle-emerges-2026-03-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: राजकुमार हत्याकांड में बड़ा खुलासा, साथी डॉक्टर ने सुपारी देकर कराई थी हत्या, सामने आई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: राजकुमार हत्याकांड में बड़ा खुलासा, साथी डॉक्टर ने सुपारी देकर कराई थी हत्या, सामने आई ये वजह
Sat, 07 Mar 2026 01:44 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:44 PM IST
सार
निजी अस्पताल संचालक राजकुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने हमलावर विकास उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि हत्या सुपारी देकर कराई गई थी और इसमें एक अन्य अस्पताल संचालक का नाम भी सामने आया है।
विज्ञापन
हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद में निजी अस्पताल संचालक राजकुमार की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य हमलावर विकास उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
पूछताछ में सामने आया सुपारी किलिंग का एंगल
मिली जानकारी के अनुसार पूछताछ में विकास उर्फ छोटू ने स्वीकार किया है कि उसने यह हत्या गांव के ही एक निजी अस्पताल संचालक के कहने पर की थी। इसके बदले में उसे मोटी रकम देने का सौदा हुआ था, जिसमें कुछ रकम उसे पहले ही दे दी गई थी।

व्यापारिक विवाद बना हत्या की वजह
बताया जा रहा है कि मृतक राजकुमार और आरोपी अस्पताल संचालक पहले मिलकर अस्पताल चलाते थे। अस्पताल खोलने के दौरान काफी लोन लिया गया था, लेकिन बाद में राजकुमार उससे अलग होकर अपना अलग अस्पताल खोलकर बैठ गया। इससे दूसरे संचालक पर कर्ज का बोझ बढ़ गया, जिसके चलते उसने रंजिश में आकर हत्या की साजिश रची।
घटना के बाद हरिद्वार भाग गया था आरोपी
पूछताछ में यह भी सामने आया कि वारदात को अंजाम देने के बाद विकास अपने घर गया और पत्नी को मोबाइल देकर हरिद्वार के लिए निकल गया। हालांकि उसने एक छोटा मोबाइल कुछ समय के लिए चालू किया था, जिसकी लोकेशन के आधार पर पुलिस उसे पकड़ने में सफल रही।

हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी को भी हिरासत में लिया
पुलिस ने इस मामले में एक अन्य आरोपी को भी हिरासत में लिया है, जिसने विकास को हथियार उपलब्ध कराया था। उससे भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस जल्द कर सकती है आधिकारिक खुलासा
फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आधिकारिक रूप से कुछ भी बताने से बच रही है। माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस सनसनीखेज हत्याकांड का पूरा खुलासा कर सकती है।