फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Raised 455 issues in Parliament in the interest of the country: Malook Nagar

संसद में 455 मुद्दों को देश हित में उठाया : मलूक नागर

Tue, 24 May 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Raised 455 issues in Parliament in the interest of the country: Malook Nagar
संसद में 455 मुद्दों को देश हित में उठाया : मलूक नागर
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर लोकसभा सीट से सांसद मलूक नागर ने कहा कि उन्हें सांसद बने तीन साल हो गए, वह 23 मई 2019 को सांसद बने थे। उन्हें नौ महीने, 11 दिन कोरोना से पहले मिले। उसके बाद कभी कोरोना ज्यादा और कभी कम होता रहा। कोरोनाकाल में उनका भी पूरा परिवार संक्रमित हो गया था। उनके भतीजे का भी निधन हो गया था और उनके बेटे को भी ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी थी।

बताया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में देश, प्रदेश हित, जनहित और लोकसभा क्षेत्र के हित काम किया। तीन साल के सात सत्रों में 455 मुद्दों को देशहित, प्रदेशहित, जनहित और लोकसभा हित में संसद में उठाया है। इसमें से 308 मुद्दों पर सदन में बहस की और 144 सवाल उठाए। अपने लोकसभा क्षेत्र बिजनौर सदर, चांदपुर, मीरापुर, पुरकाजी और हस्तिनापुर में अलग-अलग जगहों पर क़रीब 211 जनसभा, सभाएं की हैं। सोशल मीडिया पर करीब 1104 पोस्ट जनहित में की गईं। उन्होंने गन्ना किसानों के हित में गन्ना मूल्य बढ़ाने का मुद्दा संसद में उठाया था। साथ ही भारत सरकार, प्रदेश सरकार व अन्य विभागों में सर्वहित में और व्यक्तिगत स्तर पर क़रीब 1290 पत्र लिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed