{"_id":"630281a3a3d15b092f31d25b","slug":"railway-minister-to-visit-dhampur-area-on-august-24-nazibabad-news-mrt601944421","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल मंत्री के दौरा कार्यक्रम में आंशिक परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल मंत्री के दौरा कार्यक्रम में आंशिक परिवर्तन
विज्ञापन
धामपुर क्षेत्र का दौरा 24 अगस्त को करेंगे रेल मंत्री
बिजनौर। रेल मंत्री के बिजनौर और धामपुर क्षेत्र के कार्यक्रम में आंशिक परिवर्तन किया गया है। रेल मंत्री धामपुर का दौरा 24 अगस्त को करेंगे। 23 अगस्त को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बिजनौर का दौरा होगा।
रेल मंत्रालय ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के धामपुर दौरे का कार्यक्रम परिवर्तित किया है। रेल मंत्री पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 अगस्त को बिजनौर से अपना दो दिवसीय दौरा शुरू करेंगे। प्रात: 6:45 बजे सफदरजंग स्टेशन से रवाना होकर 10 बजे रेल मंत्री बिजनौर पहुंचेंगे। आधा घंटा स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद सुबह 10:30 बजे बिजनौर भाजपा कार्यालय से अपने दिनभर के कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।
बिजनौर के लोनिवि निरीक्षण भवन में रात्रि विश्राम के बाद 24 अगस्त को प्रात: रेल मंत्री बिजनौर से रवाना होकर 10:15 बजे धामपुर स्टेशन के गुड्स शेड का निरीक्षण करेंगे। दिन भर पार्टी कार्यक्रमों में व्यस्त रहने के बाद रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव शाम सात बजे धामपुर से सफदरजंग स्टेशन के लिए रवाना होंगे।