फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Railway Minister given the responsibility of Nagina-Bijnor

धामपुर और बिजनौर दौरे से वर्ष 2024 मिशन की कमान संभालेंगे रेल मंत्री

Sat, 20 Aug 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Railway Minister given the responsibility of Nagina-Bijnor
रेल मंत्री को दी नगीना-बिजनौर की जिम्मेदारी
विज्ञापन

बिजनौर। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर रेल मंत्री अश्वनी वार्ष्णेय बिजनौर और नगीना सुरक्षित लोकसभा सीट को 2024 में भाजपा के पक्ष में कराने की कमान संभालेंगे। मिशन की शुरुआत रेल मंत्री 22 अगस्त को धामपुर और 23 अगस्त को बिजनौर दौरे से करेंगे। रेल मंत्री का कार्यक्रम आते ही रेलवे स्टेशनों को संवारने का काम शुरू हो गया है।
लोकसभा के 2024 चुनाव की भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। रेल मंत्री दोनों लोकसभा क्षेत्रों पर पैनी निगाह रखते हुए पार्टी के संगठनात्मक ढांचे और बूथों को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को 2024 के लिए नई ऊर्जा देने, जनपद की मूलभूत समस्याओं पर निगाह रखकर चुनाव के लिए पार्टी की नींव को मजबूत बनाने का दायित्व संभालेंगे। रेल मंत्री ने दौरे की शुरुआत में दोनों लोकसभा क्षेत्रों को शामिल किया है। भाजपा के मिशन 2024 से बिजनौर स्टेशन सहित जनपद के विभिन्न स्टेशनों के सुधार की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

रेलवे ने जून माह में रेल मंत्री को बिजनौर की जिम्मेदारी सौंपे जाने की भनक लगते ही स्टेशन भवनों के सुधार, यात्री सुविधाओं को कार्य योजना में शामिल किया। जून माह में रेल महा प्रबंधक आशुतोष गंगल ने नजीबाबाद स्टेशन सहित जनपद के बिभिन्न स्टेशनों को दौरा किया। डीआरएम मुरादाबाद अजय नंदन ने बिजनौर, नजीबाबाद स्टेशन सहित विभिन्न क्षेत्रों के सुधार की दृष्टि से करीब पांच दौरे किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है रेल मंत्री का दो दिवसीय कार्यक्रम
बिजनौर। रेल मंत्री आश्वनी वार्ष्णेय दो दिवसीय दौरे की शुरुआत 22 अगस्त को प्रात: 10:30 बजे धामपुर स्टेशन के गुड्स शेड निरीक्षण से करेंगे। धामपुर के ही एक होटल में कोर कमेटी, लोकसभा संचालन समिति, मंडल अध्यक्षों की मीटिंग के साथ विभिन्न बूथों की समीक्षा, प्रबुद्घ नागरिकों से भेंट और प्रेसवार्ता करेंगे।
रेल मंत्री के बिजनौर दौरे की शुरुआत 23 अगस्त को बिजनौर के नए स्टेशन भवन, इको पार्क के भूमि पूजन से प्रात: 9 बजे शुरू होगा। बिजनौर में भी रेल मंत्री का कोर कमेटी लोकसभा संचालन समिति मंडल अध्यक्षों से मीटिंग के साथ बूथ निरीक्षण कार्यक्रम और प्रबुद्घ नागरिकों से मीटिंग आदि का कार्यक्रम है।

जटिल समस्याएं नहीं उठा पाएंगे नजीबाबादवासी
नजीबाबाद। रेल मंत्री आश्वनी वार्ष्णेय के नजीबाबाद क्षेत्र का कार्यक्रम न होने से मालगोदाम रेलवे क्रॉसिंग पर फुटओवर ब्रिज निर्माण, कोटद्वार से दिल्ली के लिए जाने वाली मसूरी एक्सप्रेस के कोटद्वार कोच का पुन: संचालन शुरू कराने, कोटद्वार से मुंबई के लिए सीधी ट्रेन चलवाने और नजीबाबाद से गुजरने वाली रनथ्रू ट्रेनों का स्टॉपेज नजीबाबाद में देने सहित अनेक मांगें रेल मंत्री के समक्ष रखने से क्षेत्रवासी वंचित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed