{"_id":"61be2a1eb9e6fb4c374e9135","slug":"railway-general-manager-s-visit-on-24th-drm-inspected-nazibabad-news-mrt5696919170","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल महाप्रबंधक का दौरा 24 को, डीआरएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल महाप्रबंधक का दौरा 24 को, डीआरएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल महाप्रबंधक का दौरा 24 को, डीआरएम ने किया निरीक्षण
नजीबाबाद। डीआरएम मुरादाबाद ने मंडलीय अधिकारियों के साथ नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर जीएम के दौरे के लिए की जा रहीं तैयारियों की समीक्षा की।
डीआरएम मुरादाबाद अजय नंदन ने मंडल के रेल अधिकारियों के साथ नजीबाबाद रेलवे स्टेशन तथा आसपास के स्टेशनों का निरीक्षण किया। रेल महाप्रबंधक बड़ौदा हाउस का 24 दिसंबर को नजीबाबाद रेलवे स्टेशन सहित आसपास के स्टेशनों का निरीक्षण है। करीब एक माह से रेल ट्रैक सुधार के साथ रेलवे परिसर को चाक चौबंद बनाया जा रहा है। वर्षों से खड़ीं झाड़ियां और खस्ताहाल भवनों को रंगाई-पुताई से चमकाने में रेल अधिकारी व्यस्त हैं। जनप्रतिनिधियों और प्रेस को भी रेलवे महाप्रबंधक से दूर रखने की मंडलीय अधिकारी योजना बना रहे हैं। डीआरएम ने निरीक्षण के दौरान भवन, रेलपथ तथा अन्य विभागों की खामियों की ओर अधिकारियों का ध्यान दिलाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। संवाद