फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Questions related to social environment came in Inter Home Science

इंटर गृह विज्ञान में आए सामाजिक परिवेश से जुड़े सवाल

Mon, 28 Mar 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Questions related to social environment came in Inter Home Science
बिजनौर में केपीएस इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा से पूर्व छात्राओं की तलाशी लेती शिक्षिका। - फोटो : BIJNOR
इंटर गृह विज्ञान में आए सामाजिक परिवेश से जुड़े सवाल
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को 3000 से अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इनमें सबसे अधिक अनुपस्थित परीक्षार्थी हाईस्कूल चित्रकला में रहे। इंटर गृह विज्ञान के पेपर में सामाजिक परिवेश से जुड़े सवाल आए। शरीर विज्ञान के सवाल पूरे अंक लाने वाले थे। छात्राओं का कहना था कि कुल मिलाकर गृह विज्ञान में विशेष योग्यता अंक खूब आएंगे।
प्रथम पाली में हाईस्कूल चित्र कला में 41703 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 38928 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी। 2775 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटर भूगोल में 7777 परीक्षार्थियों में 6966 उपस्थित रहे। जबकि 811 परीक्षार्थी ने परीक्षा नहीं दी। द्वितीय पाली में हाईस्कूल कंप्यूटर विषय में पंजीकृत 832 परीक्षार्थी में 818 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 14 अनुपस्थित रहे। इंटर गृह विज्ञान में 8543 परीक्षार्थी में 8116 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 427 अनुपस्थित रहे। दोनों पाली में हाईस्कूल व इंटर के 3027 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। गृह विज्ञान का कोर्स में शरीर विज्ञान तथा समाज शास्त्र से जुड़े सवाल आते हैं। बोर्ड ने इस साल सैंपल पेपर्स जारी किए थे। टीचर्स ने कक्षा में भी सैंपल पेपर्स के आधार पर सवालों का अभ्यास कराया था। बहु विकल्पीय तथा अति लघु उत्तरीय प्रश्न हर चैप्टर से याद किए थे। चैप्टर के आखिरी में दिए सवालों की भी प्रेक्टिस की गई थी।
विज्ञापन

परिवार बजट से जुड़े सवाल भी आए
छात्राओं शहनुमा, रेणु, सुहानी, कामिनी आदि ने बताया कि सामाजिक नियमों से संबद्ध पोर्शन आसान था। परिवार बजट आदि से जुड़े सवाल आसानी से हल हो गए थे। शरीर विज्ञान में हृदय, फेफड़े के कार्य पर आधारित सवाल ठीक थे। शरीर विज्ञान के भाग में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं की देखभाल से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। कुल मिलाकर पेपर अच्छा था। सभी कुछ निर्धारित समयावधि में हल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed