{"_id":"5edd237b8ebc3e904359fc87","slug":"questions-raised-on-the-prevention-of-deduction-nazibabad-news-mrt4853381144","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटान निरोधक कार्य योजना पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटान निरोधक कार्य योजना पर उठे सवाल
विज्ञापन
कटान निरोधक कार्य योजना पर उठे सवाल
नजीबाबाद। सिंचाई खंड धामपुर द्वारा मालन नदी के उफान से शाहपुर, कछियाना क्षेत्र में कराए जा रहे करोड़ों रुपए की लागत से कटान निरोधक कार्य योजना और उसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर जांच की मांग की है।
नगर की आबादी से जुड़े खैरूल्लापुर उर्फ शाहपुर पंचायत के अंतर्गत खैरूल्लापुर, कछियाना, रम्पुरा क्षेत्र में मालन नदी के कटान से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए 7.80 करोड़ रुपए की लागत से कटान निरोधक कार्य योजना सिंचाई खंड धामपुर के नेतृत्व में की जा रही है। आरएस निराला, राणा सिंह, गुरदयाल सिंह, जयसिंह, भविराम, हरवीर सिंह आदि ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर पिचिंग निर्माण में सिंचाई खंड धामपुर द्वारा मात्र रेत की बोरियां भरकर औपचारिकता पूरी करने का आरोप लगाया।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि मालन नदी का उफान रोकने के लिए पत्थर का बांध बनाया जाना था। करोड़ों रुपए का बजट होने के बावजूद मिट्टी और रेत की बोरियों से सिंचाई खंड के ठेकेदार मालन नदी से होने वाले कटान को रोकने के प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री और प्रशासन से करोड़ों रुपए की लागत से पिचिंग निर्माण की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
सिंचाई खंड धामपुर के एसडीओ गनेशी राम ने बताया कि वर्तमान में कटान निरोधक कार्य योजना 7.80 करोड़ रुपए की थी। क्षेत्रवासी परियोजना में कार्य के प्रति अवरोध पैदा कर रहे हैं। उन्होंने वर्तमान में मालन नदी कटान निरोधक कार्य लगभग पांच करोड़ रुपए तक सीमित हो गया है। उन्होंने कटान निरोधक निर्माण नियमानुसार होने का दावा किया।