{"_id":"609977c08ebc3e8d904ea600","slug":"quarantine-center-built-in-md-college-bijnor-news-mrt537819592","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडी कॉलेज में बनाया गया क्वारंटीन सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडी कॉलेज में बनाया गया क्वारंटीन सेंटर
विज्ञापन

बिजनौर। श्री राम चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बिजनौर के एमडी कॉलेज में 20 बेड का क्वारंटीन सेंटर शुरू किया गया है। इसमें लक्षणविहीन मरीजों को भर्ती किया जाएगा। ट्रस्ट के पदाधिकारियों की मानें तो यह आइसोलेशन सेंटर विशेषकर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जिनके पास अपने घरों में एक से अधिक कमरे और स्नानागार तथा शौचालय आदि की व्यवस्था नहीं है। इसमें हर मरीज के आइसोलेट होने से लेकर डिस्चार्ज तक का सारा खर्च ट्रस्ट द्वारा वहन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने ट्रस्ट को क्वारंटीन सेंटर संचालन करने की अनुमति प्रदान कर दी है।
जिला बिजनौर में श्री राम चैरिटेबल ट्रस्ट बिजनौर द्वारा मोहल्ला जाटान में चामुंडा देवी के पास स्थित एमडी कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन एक आइसोलेशन सेंटर लक्षणविहीन मरीजों को भर्ती करने के लिए बनाया गया है। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. विदित कुमार के अनुसार यह आइसोलेशन सेंटर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जिन्हें होम आइसोलेशन में कोई समस्या है। जरूरतमंद ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. विदित कुमार के 7983246910 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर मरीज को आइसोलेट करा सकते हैं।यहां भर्ती होने के लिए ऑक्सीजन लेवल 90 से ऊपर होना चाहिए। ट्रस्ट अध्यक्ष ने अपील की है कि सभी लोग वैश्विक महामारी में अपनी क्षमता के अनुसार पूर्ण सहयोग करें।