फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Public showers flowers on police heroes

कोरोना से लड़ रहे पुलिसवीरों पर जनता ने बरसाए फूल

Thu, 09 Apr 2020 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Public showers flowers on police heroes
बिजनौर में नई बस्ती में पुलिसकर्मियों के सम्मान में ताली बजाते बच्चे और युवती। - फोटो : BIJNOR
पुलिस वीरों पर जनता ने बरसाए फूल
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रही जिले की पुलिस व पत्रकारों पर जिलेवासियों ने फूलों की वर्षा की। जगह जगह पुलिस का स्वागत किया गया। पुलिसकर्मी भी जनता द्वारा किए गए इस स्वागत से अभिभूत नजर आए। उन्होंने सभी से लॉकडाउन का पालन करके उनकी मेहनत को सफल बनाने की अपील की।

एसपी संजीव त्यागी एवं शहर कोतवाल रमेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में भ्रमण के दौरान पुलिस एवं पत्रकारों ने डीएवी इंटर कालेज के सामने से नई बस्ती में प्रवेश किया। नई बस्ती में लोग घर के दोनों ओर खड़े हो गए और पुलिसकर्मियों के ऊपर फूलों से बारिश की। पुलिस जिंदाबाद के नारे भी लगाए। यह देखकर कई पुलिसकर्मी भावुक भी हो गए। पुलिसकर्मियों एवं जनता ने इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा। एसपी संजीव त्यागी ने कहा कि पुलिस जनता के लिए दिन रात काम में लगी है। पुलिस की यह मेहनत तभी सफल होगी जब जनता लॉकडाउन व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करेगी। रम्मू के चौराहे पर रामलीला सेवा समिति द्वारा पुलिसकर्मियों पर फूल बरसाए गए। इस दौरान संजय गुप्ता, अचल अग्रवाल, राहुल शर्मा, राहुल गुप्ता, प्रदीप कौशिक, उज्ज्वल अग्रवाल, घनश्यामदास गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता, मानव सचदेवा, अंकुर गौतम, दीपक गर्ग, गार्गी गुप्ता, मनदीप चौधरी, विनीत शर्मा, मेघा, गोल्डी मौजूद रहे।

बिजनौर में नई बस्ती में एसपी और पुलिसकर्मियों पर फूलों की वर्षा करते कालोनीवासी।

बिजनौर में नई बस्ती में एसपी और पुलिसकर्मियों पर फूलों की वर्षा करते कालोनीवासी।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में पुरानी तहसील के पास पुलिसकर्मियों पर फूलों की वर्षा करते नगरवासी।

बिजनौर में पुरानी तहसील के पास पुलिसकर्मियों पर फूलों की वर्षा करते नगरवासी।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर मे पुरानी तहसील के पास पुलिसकर्मियों पर फूलों की वर्षा करती महिलाएं।

बिजनौर मे पुरानी तहसील के पास पुलिसकर्मियों पर फूलों की वर्षा करती महिलाएं।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed