फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Public participation is essential for communicable disease control'

‘संचारी रोग नियंत्रण के लिए जन सहभागिता जरूरी’

Sun, 05 Sep 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
'Public participation is essential for communicable disease control'
नजीबाबाद में मीडिया से वार्ता करते डीएम और एसपी। - फोटो : NAZIBABAD
‘संचारी रोग नियंत्रण के लिए जन सहभागिता जरूरी’
विज्ञापन

नजीबाबाद। संचारी रोग नियंत्रण के लिए सहभागिता जरूरी है। सफाई, जलभराव नियंत्रण के माध्यम से संक्रामक रोगों पर अंकुश लगता है। डीएम उमेश मिश्रा ने प्रेसवार्ता में यह बात कही। एसपी ने भी शासन के मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी बनाने की आवश्यकता बताई।
डीएम उमेश मिश्रा और एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने शनिवार को नजीबाबाद में प्रेसवार्ता कर संचारी रोग नियंत्रण और मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सहभागिता को अहम बताया। सीएमओ वीके गोयल और एसडीएम परमानंद झा की उपस्थिति में डीएम ने कहा कि समाज को जागरूक बनाने के लिए मीडिया सशक्त माध्यम होता है। उन्होंने बरसात में बुखार, डेंगू, और संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका पर अंकुश के लिए कई दिन तक होने वाले जल ठहराव, गंदगी को रोकने, सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने, लार्वा आदि पर अंकुश के लिए कीटनाशक आदि का छिड़काव के प्रति नगरपालिका परिषद, नगर और ग्राम पंचायतों से जागरूक रहने की सलाह दी। डीएम ने छह सितंबर को जिले भर में 82 हजार वैक्सीनेशन लक्ष्य के साथ वैक्सीनेशन का मेगा शिविर आयोजित करने की जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने शासन के मिशन शक्ति अभियान के प्रति महिलाओं के जागरूक न होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हर थाने में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला हेल्प डेस्क तथा अन्य व्यवस्था के बावजूद समाज कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं है। उन्होंने महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों, घरेलू हिंसा और छेड़छाड़ की घटनाओं के लिए महिलाओं से जागरूक रहने और पुलिस मदद लेने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
कम राशन दिया तो नपेंगे डीलर
नजीबाबाद। डीएम उमेश मिश्रा ने कम राशन देने वाले राशन विक्रेताओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि यदि पांच किलो से कम राशन दिए जाने की शिकायत मिलती है तो राशन विक्रेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शुद्ध वातावरण देने के लिए तालाबों के सौंदर्यीकरण और पौधों के संरक्षण के संवर्धन के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed