फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   PRV promptly saved lives

पीआरवी की मुस्तैदी से बची जान

Sat, 21 Jan 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 21 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर  में पीआरवी(पुलिस रेसपोंस व्हीकल) की मुस्तैदी की वजह से एक युवक की जान बच गई। युवक बैराज रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ट्रैक्टर और पेड़ के बीच में दब गया था। उसको अगर जल्दी न निकाला जाता तो शायद उसकी मौत हो जाती।
विज्ञापन

बिजनौर की चांदपुर की चुंगी निवासी मोनू शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्राली से बैराज रोड पर जा रहा था। करीब 12 बजे ऐंकर एकेडमी के पास उसकी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। ट्रैक्टर चला रहा मोनू पेड़ और ट्रैक्टर के बीच बुरी तरह दब गया। राहगीरों ने इसकी सूचना 100 नंबर पर दी। सूचना मिलते ही बैराज रोड पर तैनात पीआरवी 2406 की टीम में शामिल आसिम हुसैन, मोहित शर्मा, राजकुमार सिंह तुरंत मौके पर पहुंच गए। वहां पर क्रेन खड़ी करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी। पीआरवी टीम ने पास के गांव से दूसरा ट्रैक्टर मंगवाया और मोनू वाले ट्रैक्टर के पहिये पर रस्सी बांधी। मदद करने के लिए राहगीर व कांग्रेस नेता हुमायूं बेग भी वहां रुक गए। ट्रैक्टर हटाते वक्त अगर रस्सी टूट जाती और मोनू का ट्रैक्टर फिर से उसके ऊपर आ जाता तो गंभीर परिणाम हो सकते थे, लेकिन टीम ने बड़ी सूझबूझ के साथ मजबूत रस्सी से करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद मोनू को सकुशल बाहर निकाला। मोनू के सकुशल बाहर निकलने पर राहगीरों ने पीआरवी टीम की प्रशंसा की। मौके पर पहुंचे परिजनों ने भी पीआरवी टीम की आभार जताया और मोनू को निजी चिकित्सक के यहां ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed