फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Provide benefits to labor welfare schemes'

‘श्रम कल्याण योजनाओं का पात्र को दिलाएं लाभ’

Fri, 21 Aug 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
'Provide benefits to labor welfare schemes'
नजीबाबाद में श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला का स्वागत करते शोभित मित्तल। - फोटो : NAZIBABAD
‘श्रम कल्याण योजनाओं का पात्र को दिलाएं लाभ’
विज्ञापन

नजीबाबाद। श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने कहा कि श्रम कल्याण परिषद ने श्रमिकों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं तैयार की हैं। उन्होंने परिषद की योजनाओं की जानकारी के लिए पोस्टर जारी किया।
भाजपा नेता शोभित मित्तल के गोविंदनगर आवास और राजीव अग्रवाल के निवास पर श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री सुनील भराला का भाजपाइयों ने भव्य स्वागत किया। राज्यमंत्री ने कहा श्रम कल्याण परिषद श्रमिकों के हितों के लिए समर्पित है। उन्होंने श्रम कल्याण परिषद की विभिन्न योजनाओं के पोस्टर का अनावरण किया। श्रम कल्याण योजनाओं की जानकारी देते हुए भराला ने ज्योतिबा फुले कन्यादान योजना, मृतक आश्रित योजना, प्राविधिक शिक्षा सहायता योजना, गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार योजना की जानकारी दी। उन्होंने भाजपाइयों से सरकार की श्रम कल्याण योजनाओं के प्रचार-प्रसार में जुट कर पात्रों को लाभ दिलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मंगलेश शर्मा, विपिन शर्मा, अरुण शर्मा, जसपाल सिंह, एसपी मित्तल, विशाल महेंद्रा, पंकज शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, अंकित वशिष्ठ, जुगनेश कुमार सहित अनेक भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया।

नजीबाबाद में श्रम कल्याण योजनाओं का पोस्टर जारी करते राज्यमंत्री सुनील भराला।

नजीबाबाद में श्रम कल्याण योजनाओं का पोस्टर जारी करते राज्यमंत्री सुनील भराला।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed