फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Protest against power cut

बिजली कटौती के विरोध में दिया धरना

Thu, 09 Jun 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Protest against power cut
बिजली कटौती के विरोध में दिया धरना
विज्ञापन

नजीबाबाद। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत कटौती और लो वोल्टेज के विरोध में किसानों ने बिजली घर पर धरना दिया। किसानों ने कहा कि बिजली नहीं आने के कारण किसान नलकूपों से अपनी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। जिससे उनकी फसलों को नुकसान हो रहा है।

भाकियू अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष कुलवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और किसानों ने अजमल खां रोड स्थित बिजली घर पर धरना दिया। किसानों का कहना था कि गर्मी बढ़ने पर ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। विद्युत कटौती से ग्रामीण क्षेत्रों में लोग गर्मी से परेशान हैं। किसानों को कहीं विद्युत कटौती तो कहीं लो-वोल्टेज की समस्या झेलनी पड़ रही है। रात में बिना रोस्टर के हो रही विद्युत कटौती से ग्रामीणों का हालबेहाल हो जाता है। किसानों ने विद्युत अधिकारियों को धरने पर अपने बीच बैठाया और समस्या से अवगत कराया। एक्सईएन विरेंद्र कुमार पाठक ने किसानों को दो सप्ताह के भीतर विद्युत आपूर्ति में सुधार करने का आश्वासन दिया है। धरने पर मीडिया प्रभारी सुनील कुमार, राजवीर सिंह, भोपाल सिंह, वसीम अहमद, हिमांशु, तेजपाल, तेजपाल, सरदार इकबाल, विनोद परमार, जुल्फिकार, समशुल, विकास कुमार, हनीफ, सरदार बरिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed