फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Protest against illegal recovery from students

कालेज छात्रों से अभद्र व्यवहार व अवैध वसूली के विरोध धरना

Sun, 27 Sep 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Protest against illegal recovery from students
स्योहारा। ठाकुरद्वारा मार्ग के लोकमणि डिग्री कालेज में छात्रों से अवैध वसूली एवं अभद्र व्यवहार को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। धरना कालेज प्रबंधक तंत्र द्वारा व्यवस्थाओं में सुधार के आश्वासन पर पुलिस के हस्तक्षेप के बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

लोकमणि डिग्री कालेज में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। इसमें रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित फीस से अधिक रकम वसूलने, विश्वविद्यालय द्वारा जारी नियमों की भी अनदेखी करने के लगातार आरोप लग रहे हैं। इसको लेकर बीते एक सप्ताह से कालेज परिसर में हंगामा हो रहा है। विधि छात्रों द्वारा जिलाधिकारी को कालेज में वसूली को लेकर एक वीडियो और लिखित शिकायत भी की गई थी। अभाविप पदाधिकारियों ने बीते दिनों प्राचार्य और प्रबंधक से मिलकर मनमानी अवैध वसूली पर अंकुश लगाने की चेतावनी दी थी। शनिवार को अभाविप के छात्र-छात्राएं प्रदर्शन करते हुए कालेज गेट पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पीयूष रस्तोगी, नगर संयोजक तुषार मोहन शर्मा ने कहा कि कालेज में विद्यार्थियों से मनमानी फीस वसूली जा रही है। प्रयोगात्मक परीक्षाओं के नाम पर अलग से अवैध वसूली हो रही है। संगठन से जुड़े छात्र-छात्राओं के एडमिशन नहीं किए जा रहे हैं। धरना स्थल पर पुलिस बल तैनात रहा। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ एवं कालेज प्राचार्य एके मिश्रा, प्रबंधक हेमराज सिंह, छात्र नेता पीयूष रस्तोगी, तुषार मोहन शर्मा, भानु कटारिया आदि के बीच समझौता वार्ता चली। प्रबंधक तंत्र द्वारा छात्रों की कई मांगे मान ली गई। प्राचार्य एके मिश्रा और प्रबंधक हेमराज सिंह ने व्यवस्थाओं में सुधार किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य का कहना है कि कालेज में विश्वविद्यालय के नियमानुसार ही फीस ली जा रही है। कोई कर्मचारी अगर अवैध रूप से फीस ले रहा है उसके खिलाफ कार्रवाई की की जाएगी।धरने में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य पीयूष रस्तौगी, जिला सोशल मीडिया संयोजक तुषार मोहन शर्मा, नगर मंत्री भानु कटारिया, टिकेंद्र पाल सिंह, अनंत कटारिया, आर्य वर्मा, अक्षित खादियान, अदित कौशिक, अभय राज सोनी, उमंग चौधरी, अमन चौहान, शानू शेख, रिया सिंह, अंजलि वर्मा, अरशद मंसूरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed