फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Procession taken out with bandwagon

बैंडबाजे के साथ निकाली शोभायात्रा

Tue, 15 Feb 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out with bandwagon
नजीबाबाद में रविदास शोभायात्रा में निकाली गई झांकी। - फोटो : NAZIBABAD
बैंडबाजे के साथ निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन

नजीबाबाद। संत रविदास जयंती के एक दिन पहले नगर में बैंडबाजे और आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी शोभायात्रा में सभी वर्गों के लोगों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
संत शिरोमणि सतगुरु रविदास समाजोत्थान समिति की ओर से गुरु रविदास जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समिति के महासचिव तेजपाल सिंह ने संत रविदास के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। धनौरा ग्राम प्रधान के पति पारेंद्र सिंह ने कहा कि संत रविदास ने आडंबर के खिलाफ जीवन पर्यंत संघर्ष किया। इसके बाद धनौरा धर्मशाला से बैंड बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा आदर्श कालोनी से होते हुए वालिया होटल, साहू जैन कालेज होते हुए हिमालयन कालोनी पहुंची। कार्यक्रम की अध्यक्षता मदन सिंह ने की। कार्यक्रम में शेर सिंह, मेघनाथ सिंह, पवन कुमार, नौबहार सिंह, राजपाल सिंह, शीशपाल, नरेश, मलखान, बृजभान, मूलचंद, शिवराज, जितेंद्र, लखपत, जगत सिंह ने सहयोग किया।
विज्ञापन

उधर, निर्मला गोकुल सिंह यादव सरस्वती विद्या मंदिर में गुरु रविदास जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने गुरु रविदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। प्रधानाचार्य बृजपाल सिंह ने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को जाति वर्ग के भेदभाव से ऊपर उठकर गुरु रविदास के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में संजय सिंह, पूनम, गोपेंद्र, अमित, पंकज, शुभम, नीरज, नूतन, फूलमाला, मृदुला विश्नोई, कविता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed