फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Procession taken out with bandwagon

बैंडबाजे के साथ निकाली शोभायात्रा

Thu, 17 Feb 2022 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out with bandwagon
धामपुर के गांव चाकरपुर में रविदास जयंती के मौके पर निकली शोभायात्रा में अखाड़े के करतब दिखाते यु? - फोटो : DHAMPUR
बैंडबाजे के साथ निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन

धामपुर। रविदास जयंती हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई। अनुयायियों ने उनके आदर्शों पर चलकर समाजसेवा का संकल्प लिया। धामपुर पुलिस थाना क्षेत्र में करीब 40 गांवों में रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। सभी स्थानों पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहा।

ग्राम हुसैनपुर धामपुर स्थित डॉ. भीम राव आंबेडकर स्थित मंदिर रविदास मंदिर से रविदास अखाड़ा कमेटी की ओर से बुुधवार को शोभायात्रा निकली। बतौर मुख्य अतिथि हिंदु युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डॉ. एनपी सिंह ने यात्रा का शुभारंभ किया। युवकों ने अखाडे़ के करतब दिखाए। गांव चाकरपुर में निकले रविदास जुलूस का शुभारंभ प्रधान सुभाष कुमार रवि ने पूजन के साथ किया। यात्रा का गांव में कई स्थानों पर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा से पहले रविदास अखंड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लेखराज सिंह, भारत भूषण शर्मा, पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह, संजय चौहान, आत्माराम सिंह, दीपक रवि, महावीर सिंह, बलराम सिंह, पंकज कुमार, सुशील कुमार, महीपाल सिंह आदि रहे। गांव जैतरा में प्रियंकर राणा ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रधान आदित्य सिंह आदि शामिल रहे। स्योहारा में भी लोगों से बढ़चढ़ कर भाग लिया। इसके अलावा गांव मौज्जमपुर, नौरंगाबाद, दित्तनपुर, हर्रा अहमदपुर जलाल, ढक्का कर्मचंद, सलावा, सरकथलमाधो, खदाना आदि गांवों में भी शोभायात्रा निकाली गई।

स्योहारा में रविदास जयंती के मौके पर शोभायात्रा का शुभारंभ करने के बाद विधायक पुत्र प्रियंकर रा?

स्योहारा में रविदास जयंती के मौके पर शोभायात्रा का शुभारंभ करने के बाद विधायक पुत्र प्रियंकर रा?- फोटो : DHAMPUR

चाकरपुर गांव में निकली शोभायात्रा में शामिल झांकी

चाकरपुर गांव में निकली शोभायात्रा में शामिल झांकी- फोटो : DHAMPUR

रविदास शोभायात्रा में लोहे के बाट को उठा करतब दिखाता युवक

रविदास शोभायात्रा में लोहे के बाट को उठा करतब दिखाता युवक- फोटो : DHAMPUR

ग्राम पुराना धामपुर में रविदास जयंती के जुलूस में अखाड़े के करतब दिखाता युवक।

ग्राम पुराना धामपुर में रविदास जयंती के जुलूस में अखाड़े के करतब दिखाता युवक।- फोटो : DHAMPUR

धामपुर में रविदास चित्र के समक्ष श्रद्वा सुमन  अर्पित करती महिलाएं

धामपुर में रविदास चित्र के समक्ष श्रद्वा सुमन अर्पित करती महिलाएं- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed