फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Process of handing over medical college buildings started

Bijnor News: मेडिकल कॉलेज के भवनों के हैंडओवर करने की प्रक्रिया शुरू

Mon, 15 Apr 2024 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Process of handing over medical college buildings started
बिजनौर। महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज को इसी सत्र से शुरू करने की तैयारी है। जिसके चलते भवनों का फिनिशिंग कार्य तेजी से किया जा रहा है। पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कॉलेज के कई भवनों के हैंडओवर करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जून तक पांच भवन हैंडओवर किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज का करीब 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। स्वाहेड़ी में बन रहे मेडिकल कॉलेज के भवनों में एकेडमिक ब्लॉक, प्राचार्या आवास, सीनियर प्रोफेसर आवास, जूनियर प्रोफेसर आवास, धर्मशाला बनकर तैयार हो गए हैं। पीडब्लूडी के अधिकारियों ने इन भवनों का निरीक्षण कर छोटी-छोटी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं। एकेडमिक ब्लॉक में तीन लेक्चर हॉल पूरे तैयार हो गए हैं। प्रयोगशाला, कैंटीन भी जून तक तैयार होने की उम्मीद है। मेडिकल कॉलेज को भवन हैंडओवर करने के लिए कागजात पूरे करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभी हैंडओवर करने में करीब डेढ़ माह लगेगा।
विज्ञापन

----
होली और ईद की वजह से मेडिकल कॉलेज का काम थोड़ा प्रभावित हुआ है। जिसकी वजह से अभी भवनों को हैंडओवर करने में समय लगेगा। फिनिशिंग सहित हॉस्पिटल का काम तेजी से करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

....राजेंद्र बहादुर सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्लूडी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed