कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने बिजनौर में महासभा को किया संबोधित, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज बिजनौर में किसान महासभा को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उधर, पुलिस-प्रशासन ने शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।
बिजनौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान ने बताया था कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी चांदपुर के रामलीला मैदान में किसान महासभा को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम के लिए जोरों पर तैयारी चल रही हैं।
प्रियंका गांधी व कांग्रेस के बाकी नेता किसानों को कृषि कानूनों के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं। पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व किसानों को महापंचायत में शामिल होने के लिए संपर्क किया जा रहा है।
इससे पहले, 10 फरवरी को प्रियंका गांधी ने सहारनपुर के चिलकाना में किसान महापंचायत को संबोधित किया था। प्रियंका गांधी ने मां शाकंभरी देवी मंदिर में दर्शन भी किए थे। इसके अलावा रायपुर स्थित खानकाह में हजरत रायपुरी की दरगाह में जियारत की थी।
यह भी पढ़ें: यूपी: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा, दबोचे गए तीन शातिर, देखिए तस्वीरें
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने किसान महापंचायत में भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला था। प्रियंका ने कहा किसानों से अपील है कि पीछे मत हटिए। प्रियंका गांधी ने कहा कांग्रेस की सरकार आई तो कृषि कानूनों को रद्द किया जाएगा।
उन्होंने कहा सरकार सरकारी मंडियों को खत्म करने की कोशिश में है। सरकार सब कुछ बेचना चाहती है। उन्होंने कहा इन कानूनों से सिर्फ कुछ लोगों को फायदा होगा। साथ ही प्रियंका ने कहा किसानों को देशद्रोही कहने वाला और उसका मजाक उड़ाने वाला देश भक्त नहीं हो सकता।
प्रियंका गांधी की किसान महासभा के आयोजन की तैयारी जोर शोर से चल रही है। रामलीला मैदान परिसर की सफाई, मंच आदि कार्य किया जा रहा है। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को देखते हुए इससे पहले शनिवार को एडीएम विनोद कुमार गौड़, एसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह, एसडीएम कुंवर वीके मौर्या, सीओ शुभ सूचित, तहसीलदार सुनील कुमार, कोतवाली प्रभारी पंकज तोमर आदि ने सभा स्थल का निरीक्षण कर कार्यक्रम सबंधी जानकारी ली।
यह भी पढ़ें: मेरठ: भाजपा विधायक दिनेश खटीक का विवादों से रहा है पुराना नाता, चर्चा में रहे ये बड़े मामले
उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बात की। अधिकारियों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान से कार्यक्रम की रूपरेखा व व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। एसडीएम, एसपी सिटी ने स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/