फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Priority of all interest in development plans: Baby Rani

विकास योजनाओं में सर्वहित को प्राथमिकता : बेबी रानी

Wed, 29 Dec 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Priority of all interest in development plans: Baby Rani
नजीबाबाद में भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के सम्मेलन में बोलतीं बेबी रानी मौर्य। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अनुसूचित जाति के सम्मान के साथ महिला उत्थान के लिए विशेष योजनाएं दीं ताकि महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सम्मान के साथ जीने के अवसर मिले।
विज्ञापन

मंगलवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलास्तरीय सामाजिक समरसता सम्मेलन में मुख्य अतिथि उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल एवं भाजपा अनुसूचित मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य ने कहा कि भाजपा ने विकास योजनाओं में सर्वहित समाज को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति समाज के उत्थान के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार ने विशेष योजनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि अनुसूचित समाज और अल्पसंख्यक वर्ग भाजपा से जुड़ा है। उन्होंने केंद्र सरकार की विकास योजनाओं में महिला उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर चर्चा की।
विज्ञापन

भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, धामपुर के विधायक अशोक राणा, क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुधीर भुईयार, पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह, भाजपा की प्रांतीय कार्य परिषद सदस्य लीना सिंघल ने केंद्र और प्रदेश सरकार की अनुसूचित समाज उत्थान योजनाओं की चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की महिलाओं को रोजगार के अवसर और स्वाभिमान से जीने का वातावरण मिला। सम्मेलन में भाजपा के पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह पत्नी भावना सिंह के साथ मंचासीन न होकर अनुसूचित समाज की महिलाओं के साथ बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधीर भुईयार के संचालन में आयोजित सम्मेलन में अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमन, नगर अध्यक्ष मुकुल रंजन दीक्षित, राजीव अग्रवाल, तरुण राजपूत, जुगनेश कुमार, बलराज त्यागी, राजन टंडन गोल्डी, चौ.गजेंद्र सिंह, राजकुमार प्रजापति, अंकित राजपूत, वीरेंद्र शर्मा, विक्रांत चौधरी, नकुल अग्रवाल, अशीष सिंघल सहित आदि मौजूद रहे।

नजीबाबाद में भाजपा अनुसूचित मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य का स्वागत करते भाजपा

नजीबाबाद में भाजपा अनुसूचित मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य का स्वागत करते भाजपा - फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed