{"_id":"61b63a168e6b394d33252f1e","slug":"priest-s-death-due-to-being-hit-in-the-head-nazibabad-news-mrt568763716","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर में डंडा मारने से हुई पुजारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर में डंडा मारने से हुई पुजारी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिर में डंडा मारने से हुई पुजारी की मौत
नांगलसोती। पुजारी हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर डंडा मारने से पुजारी की मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस मृतक के दोनों मोबाइल का डाटा खंगाल रही है। पूछताछ के लिए पुलिस ने दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया।
नांगलसोती के प्राचीन जय महाकाली मंदिर के पुजारी बाबा रामदास महाराज की 10 दिसंबर की रात अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी थी। पुलिस को पुजारी का शव कमरे के पीछे पड़ा मिला। पुलिस ने मौके से पुजारी के दोनों मोबाइल फोन और मंदिर परिसर में पड़े एक डंडे को कब्जे में लिया था। इस मामले में पुलिस ने महिला सहित तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया था, महिला को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
नांगलसोती थाना प्रभारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर डंडा लगने से पुजारी की मौत होने की पुष्टि हुई है। पुजारी के दोनों मोबाइल फोन का डाटा और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में दो व्यक्तियों से पूछताछ जारी है। पुलिस की एक टीम ग्रामीणों से संपर्क कर मंदिर में जाने वाले अराजकतत्वों की कुंडली खंगाल रही है। पुलिस ने इस मामले में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।