फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Prices of junk sugarcane rising, crusher also increased

गुड़ की कीमताें में उछाल, कोल्हू पर भी बढ़े गन्ने के दाम

Sat, 05 Jan 2019 11:34 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Sat, 05 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
Prices of junk sugarcane rising, crusher also increased
बिजनौर के एक कोल्हू पर गन्ने की पेराई करता युवक - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  गुड़ के दाम अच्छे व गन्ने की पैदावार कम होने का असर कोल्हू व क्रेशर पर भी दिखाई देने लगा है। कोल्हुओं पर गन्ने के दाम एक महीने में 60 से 65 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़े हैं। चीनी के दाम सुधरने शुरू हुए हैं तो गुड़ के दामों में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। कोल्हुओं पर दाम बढ़ने से किसानों को भी राहत मिली है।
विज्ञापन

कोल्हू व क्रेशरों पर गन्ना मूल्य मालिक की मर्जी पर निर्भर होता है। मगर, कभी कभी गन्ना कम होने से क्रेशर व कोल्हुओं पर भी गन्ने के दाम अच्छे मिल जाते हैं। कभी कभार तो कोल्हुओं पर गन्ने का मूल्य चीनी मिलों के मूल्य से भी अधिक हो जाता है। वर्तमान पेराई सत्र की शुरूआत में कोल्हुओं पर गन्ने का मूल्य 190 रुपये प्रति क्विंटल तक था। दिसंबर की शुरूआत में प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना मूल्य 325 रुपये प्रति क्विंटल घोषित होने के बाद कोल्हुओं पर गन्ने के मूल्य में तेजी आई है। वर्तमान में गन्ने का मूल्य 250 से 255 रुपये प्रति क्विंटल तक हो गए है। इसमें दस रुपये प्रति क्विंटल तक तो पिछले सप्ताह ही बढ़े हैं। गुड़ के दामों में भी पिछले एक हफ्ते में 100 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़े हैं। इससे गन्ने के दामों में भी सुधार आया है। अगर गुड़ के दामों में ऐसी ही तेजी आती रही तो किसानों को कोल्हुओं पर गन्ने के और अच्छे दाम मिलेंगे। कोल्हू संचालक शमशाद के अनुसार गुड़ के दाम अच्छे मिलने पर किसानों को भी अच्छा भुगतान दिया जा रहा है।
विज्ञापन


800 से ज्यादा कोल्हू संचालित
जिले में 800 से ज्यादा कोल्हू व 70 से ज्यादा क्रेशरों पर गन्ने की पेराई हो रही है। एक कोल्हू पर दिन में 100 से 120 क्विंटल तक तथा क्रेशर में एक हजार क्विंटल तक गन्ने की पेराई प्रतिदिन होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोल्हू-क्रेशरों पर कीमत कम
भाकियू जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह के अनुसार चीनी मिलों द्वारा भुगतान न दिए जाने के कारण किसान कोल्हुओं पर कम कीमत पर गन्ना बेच रहे हैं। शासन प्रशासन दबाव नहीं बना पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed