फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Preparations for the operation of Siddhbali Jan Shatabdi intensified

सिद्धबली जनशताब्दी के संचालन की तैयारी तेज

Tue, 02 Mar 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the operation of Siddhbali Jan Shatabdi intensified
सिद्धबली जनशताब्दी के संचालन की तैयारी तेज
विज्ञापन

नजीबाबाद। कोटद्वार से दिल्ली के लिए तीन मार्च से शुरू हो रही सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस के लिए रेलवे की तैयारियां जोरों पर हैं। एडीआरएम मुरादाबाद ने नजीबाबाद का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की।
एडीआरएम मुरादाबाद एनएन सिंह ने रविवार रात नजीबाबाद और कोटद्वार स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने रेल मंत्री पीयूष गोयल द्वारा सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस के वर्चुअल उद्घाटन की तैयारियों की समीक्षा की। एडीआरएम ने कोटद्वार से तीन मार्च को 3:50 बजे दिल्ली के लिए शुरू हो रही सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस की जानकारी दी। वहीं, गढ़वाल एक्सप्रेस के स्थान पर संचालित होने की खबरों को निराधार बताया। उन्होंने बताया कि गढ़वाल एक्सप्रेस कोरोना संक्रमण के चलते रद्द ट्रेनों में शामिल है।
विज्ञापन

उधर, नजीबाबाद स्टेशन कार्यालय पर यात्री गढ़वाल एक्सप्रेस के संचालन के बारे में संपर्क कर रहे हैं। समाजसेवी आसिफ अली मुत्तकी, व्यापारी नेता शिवकुमार माहेश्वरी, शाहिद सिद्दीकी, नईम टाटा का कहना है कि रेलवे ने गढ़वाल एक्सप्रेस का संचालन पुन: शुरू न कराकर सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस शुरू कराई है। उनका कहना है कि नई ट्रेन के महंगे किराए से लोगों का सफर करना मुश्किल होगा। वहीं, क्षेत्रवासियों ने गढ़वाल एक्सप्रेस का संचालन कोटद्वार से प्रात: पांच बजे शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

3:50 बजे दिल्ली के लिए होगी रवाना
मंत्री पीयूष गोयल व मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की उपस्थिति में तीन मार्च को वर्चुअल माध्यम से झंडी दिखाकर सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस को अपराह्न 3:50 बजे रवाना किया जाएगा। इस बाबत महाप्रबंधक रेलवे आशुतोष गंगल, डीआरएम मुरादाबाद तरुण प्रकाश समेत उत्तराखंड के मंत्री और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

टिकट बुकिंग चार घंटा पहले तक
सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस के रवाना होने से चार घंटे पहले तक यात्री आरक्षण करा सकेंगे। विभिन्न स्टेशनों पर यदि सीट खाली होती है तो ट्रेन स्टेशन पहुंचने से आधा घंटा पहले भी यात्रियों को आरक्षित श्रेणी का टिकट मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed