{"_id":"604fa7728ebc3ed3a3409182","slug":"preparations-begin-for-sediment-cleaning-of-drains-nazibabad-news-mrt53011588","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालों की तलछट सफाई के लिए तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालों की तलछट सफाई के लिए तैयारी शुरू
विज्ञापन
नालों की तलछट सफाई के लिए तैयारी शुरू
नजीबाबाद। अप्रैल माह में बरसात से पूर्व नगर के प्रमुख नालों की जल निकासी के लिए तलछट की सफाई की जाएगी। नगरपालिका परिषद ने नालों की तलछट सफाई योजना की तैयारी शुरू कर दी है।
नगरपालिका परिषद की चेयरपर्सन सबिया निशात, ईओ विजय पाल सिंह, सफाई निरीक्षक अनिल कुमार की देखरेख में तलछट सफाई की जाएगी। बरसात से पूर्व शासन नगरपालिकाओं और पंचायतों को नालों की तलछट सफाई से संबंधित गाइड लाइन जारी करता है। नजीबाबाद में वर्षा जल निकासी अवरुद्ध रहने और नालों के संकरा होने से मोहल्ला मुगलूशाह, मकबरा, वाहिदनगर, हवेलीतला, संतोमालन, कल्लूगंज सहित कई स्थानों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। नगरपालिका परिषद की ओर से नगर की जल निकासी से जुड़े प्रमुख नालों पर सफाई के लिए कर्मचारी तैनात नहीं होते। जरूरत पड़ने पर ही नालों की सफाई की जाती है। सफाई निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि चेयरपर्सन और ईओ के निर्देशन में नगर के सफाई और कूड़ा निस्तारण की व्यवस्थाओं को गंभीरता से पूरा किया जा रहा है। अप्रैल माह में नगर जल निकासी से जुड़े नालों की सफाई के लिए आदेश आते ही अप्रैल के अंत अथवा मई से नालों की तलछट सफाई का अभियान चलाया जाएगा।