फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Preparation to make Yoga Day grand in CBSE schools

सीबीएसई स्कूलों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की खास बनाने की तैयारी

Mon, 11 Apr 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Preparation to make Yoga Day grand in CBSE schools
सीबीएसई स्कूलों में योग दिवस को भव्य बनाने की तैयारी
विज्ञापन

बिजनौर। सीबीएसई स्कूलों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को इस बार खास बनाने की तैयारी है। योग दिवस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अभिभावकों की भी बुलाया जाएगा। अभी तक विद्यार्थी व शिक्षक ही हिस्सा लेते थे। जिले के स्कूलों में कार्य योजना के अंतर्गत कैटेगिरी के हिसाब से 500 से अधिक समूहों का गठन हुआ है। जो योग का प्रदर्शन करेंगे।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जून में है, लेकिन सीबीएसई स्कूलों में योग दिवस की तैयारी अभी से ही शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा है कि योग घर घर पहुंचे। छात्र-छात्राएं योग के महत्व को जानकर उसे अपनाएं। सीबीएसई ने स्कूलों से अंतरराष्ट्रीय योग कार्यक्रम में छात्रों व शिक्षकों के साथ अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने को कहा है। सीबीएसई की जिला कोआर्डिनेटर डॉ. सीमा विश्वास ने बताया कि योजना को लेकर आए बोर्ड के निर्देश स्कूलों को भेज दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में सीबीएसई के 110 विद्यालय हैं, जिनमें नर्सरी कक्षा से लेकर कक्षा 12 तक करीब एक लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। सभी स्कूलों में अलग-अलग कैटेगिरी में योग समूहों का गठन हुआ। हर विद्यालय से पांच समूह बने। इस प्रकार जिले के स्कूलों में कुल 550 योग समूह गठित हुए हैं। सभी गठित समूहों को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने का 11 अप्रैल आखिरी दिन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं समूहों की कैटेगिरी
पहला समूह कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों का, दूसरा समूह कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों का, तीसरा समूह कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों का, चौथा समूह विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाओं का और पांचवां समूह विद्यार्थियों के अभिभावकों का है। सभी 550 समूह सीबीएसई की वेबसाइट पर अपलोड हो गए हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन का मिलेगा मौका
मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर की प्रधानाचार्या एवं सीबीएसई की जिला कोआर्डिनेटर डॉ. सीमा विश्वास ने बताया कि स्कूल के विद्यार्थियों को पूरी कार्य योजना का डेमो किया गया है। बताया कि यह विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों को योग प्रदर्शन के माध्यम से आगे बढ़ने का मौका है। योग प्रतिभा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने के बाद समूह को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन का मौका मिलेगा। प्रधानाचार्य ने समूहों से बोर्ड की गाइडलाइंस के अनुसार तैयारी करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed