{"_id":"5f39759e8ebc3e3cdc168084","slug":"preparation-of-water-drain-from-the-dam-started-dhampur-news-mrt496491658","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांध से पानी की निकासी की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांध से पानी की निकासी की तैयारी शुरू
विज्ञापन
बांध से पानी की निकासी की तैयारी शुरू
कालागढ़। पहाड़ों पर हुई बारिश के चलते रामगंगा बांध का जलस्तर निकासी की सीमा के निकट पहुंच रहा है। दोपहर को बांध का जलस्तर 354.770 मीटर हो गया। बांध के जलस्तर में हो रही वृद्धि के चलते बांध से पानी की निकासी को लेकर विभाग के अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। जलस्तर पर सहायक अभियंता लगातार निगरानी कर रहे हैं।
रामगंगा बांध के जलाशय के स्तर में पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते वृद्धि जारी है। रविवार दोपहर बांध का जलस्तर 354.770 मीटर पहुंच गया, जबकि सुबह छह बजे जलस्तर 354.600 मीटर था। बांध के अधिशासी अभियंता राजीव कपिल शर्मा ने बताया कि बारिश के दौरान जलस्तर बढ़ रहा है। जलस्तर निकासी की सीमा के निकट पहुंच रहा है। अगस्त में 355 मीटर तक ही पानी का स्तर बनाए रखा जाएगा। इसके लिए आने वाले अतिरिक्त पानी की निकासी की जानी है। रामगंगा जलविद्युत गृह से बिजली का उत्पादन किया जाएगा। उधर, रामगंगा जलविद्युत गृह के उपमहाप्रबंधक पंकज अग्रवाल ने बताया कि पावर हाउस में दो टरबाइन बिजली का उत्पादन करने को तैयार है। तीसरी में अनुरक्षण कार्य चल रहा है। बांध से पानी मिलने पर 70 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा सकेगा।
यहां से होकर गुजरेगा पानी
रामगंगा बांध से पानी की निकासी जलविद्युत गृह के माध्यम से होने पर पानी स्टील ब्रिज के अफजलगढ़ बैराज से लड्डूवाला तटबंध, नवाबपुरा गुरुद्वारा पुल से होकर हरेवली बैराज पर जाकर भूतपुरी से होकर आगे नदी में जाएगा। बांध के अधीक्षण अभियंता शुक्रवार को बाढ़ चेतावनी जारी कर नदी के तटों से दूर रहने की हिदायत दे चुके हैं।