फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Preparation of technical trial of examination centers

परीक्षा केंद्रों का तकनीकी ट्रायल की तैयारी

Sat, 19 Mar 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Preparation of technical trial of examination centers
परीक्षा केंद्रों का तकनीकी ट्रायल की तैयारी
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा शुरू होने में चार दिन बचे हैं। सभी परीक्षा केंद्र तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित है। केंद्रों की जिले से लेकर लखनऊ तक निगरानी होगी। शासन की परीक्षा केंद्रों की तकनीकी ट्रायल कराने की तैयारी है। केंद्र व्यवस्थापकों से विद्यालयों में अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है।
यूपी बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से शुरू है, जिले में 131 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शासन के तय मानकों के अनुसार सभी केंद्रों पर वायस रिकॉर्डिंग सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। सभी केंद्र जिला कंट्रोल रूम से जोड़े गए हैं। जहां से केंद्रों का आटोमेटिक राज्य कंट्रोल रूम लखनऊ से संबद्ध हो जाएगा। केंद्रों की चौबीस घंटे निगरानी रहेगी। शासन परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा केंद्रों की तकनीकी व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखना चाहता है। इसके लिए परीक्षा केंद्रों का तकनीकी ट्रायल कराने की तैयारी है। डीआईओएस दफ्तर के अनुसार ट्रायल 20 या 21 मार्च से शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि सभी 131 परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं को जांच लिया गया है। परीक्षा केंद्र जिला कंट्रोल रूम से जुड़ गए हैं। केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित रहें। राज्य मुख्यालय कंट्रोल रूम से अधिकारी किसी भी विद्यालय के किसी भी परीक्षा कक्ष का लोकेशन देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडी बेसिक बने पर्यवेक्षक
शासन यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है। इसके लिए सूबे के हर जिले में पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। जो परीक्षा केंद्रों की तकनीकी व्यवस्था समेत सभी व्यवस्थाओं की मौका जांच करके रिपोर्ट शासन को देंगे। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि एडी बेसिक संजय रस्तोगी जिले के पर्यवेक्षक नियुक्ति किए गए हैं।

प्रश्नपत्र वितरण के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त
शासन के निर्देशानुसार इस बार प्रश्नपत्र डीएम द्वारा नामित अधिकारी की देखरेख में वितरित होंगे। डीएम उमेश मिश्रा ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट संजय बंसल को पेपर वितरण कराने के लिए अधिकारी नियुक्त किया है। डीआईओएस राजेश कुमार को मौके पर मौजूद रहने के निर्देश हैं। सूत्रों के अनुसार परीक्षा केंद्रों को प्रश्न पत्र का वितरण जल्द शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed