{"_id":"62f162266e42826aab49fa1b","slug":"preparation-for-putting-teachers-attendance-online-bijnor-news-mrt600436411","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की हाजिरी आनलाइन लगाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की हाजिरी आनलाइन लगाने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों की हाजिरी ऑनलाइन लगाने की तैयारी
बिजनौर। यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी लगाने की तैयारी है। इसके लिए शासन स्तर पर तैयारी तेज हो गई है। प्रस्ताव माध्यमिक शिक्षा विभाग की छह माह की कार्ययोजना में शामिल है। माना जा रहा है कि इस फैसले से स्कूल में समय से आने की आदत को बढ़ावा मिलेगा। कक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति बढ़ेगी।
शासन माध्यमिक शिक्षा को तकनीकी आधारित बना रही है। जिले में 387 राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त तथा वित्त विहीन विद्यालय है। इन स्कूलों में करीब 01.25 लाख विद्यार्थी पढ़ते हैं। सभी विद्यार्थियों का विवरण यूपी बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड हो गया है। विद्यार्थियों की इस मेल आई डी तैयार हो गई है।
यूपी बोर्ड की परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी हो रही है। बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक ड्यूटी आनलाइन लग रही है। मूल्यांकन के लिए परीक्षकों की नियुक्ति की व्यवस्था आनलाइन हो गई है। अब शासन की विद्यालयों में शिक्षकों की हाजिरी आनलाइन लगाने की तैयारी है। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार शासन ने माध्यमिक शिक्षा विभाग से छह माह की कार्ययोजना मांगी है। कार्ययोजना में शिक्षकों की हाजिरी आनलाइन शुरू करने का प्रस्ताव है। सूत्रों के अनुसार यह व्यवस्था सितंबर माह से लागू करने की लाइन पर तेजी से काम है रहा है।
विज्ञापन
योजना छात्र हित में
शासन की शिक्षकों की आनलाइन हाजिरी लगाने की व्यवस्था को छात्र हित में बताया जा रहा है। माना जा रहा है इसके लागू होने पर शिक्षकों के स्कूल देर से आने की प्रवृत्ति में सुधार होगा। छात्रों की कक्षा में हाजिरी समय से लगेगी। छात्रों की स्कूल में उपस्थिति बढ़ेगी। छात्र पढ़ाई मन लगाकर करेगा। अभिभावकों रामेंद्र सिंह, विनिता ने शासन का अच्छा फैसला बताया है। व्यवस्था जल्द लागू होनी चाहिए।