फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Preliminary eligibility test held amid tight security arrangements

सुरक्षा के कड़े इंतजामों की बीच हुई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा

Sun, 16 Oct 2022 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Preliminary eligibility test held amid tight security arrangements
बिजनौर में जीआईसी में पैट की परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों की तलाशी लेते शिक्षक। - फोटो : BIJNOR
सुरक्षा के कड़े इंतजामों की बीच हुई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा
विज्ञापन

बिजनौर। पीईटी को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम रहे। सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने दिया गया। परीक्षा को शांतिपूर्वक और नकलविहीन कराने के मकसद से जिले को 20 सेक्टर में विभाजित किया गया। दो एडीशनल एसपी, पांच सीओ और 40 निरीक्षकों समेत काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। यातायात पुलिस जाम की समस्या से निपटने के लिए व्यवस्थाएं बनाती नजर आईं।
शनिवार को जिले के 20 केेंद्रों पर परीक्षा हुई। पहली पाली की परीक्षा शुरू होने से पहले ही डीएम उमेश मिश्रा और एसपी दिनेश सिंह ने आरजेपी कॉलेज और आरबीडी कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र का भ्रमण किया। उन्होंने परीक्षा को लेकर की गई तैयारियों को परखा। परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। परीक्षा के वक्त सुरक्षा इंतजामों को लेकर नोडल बनाए गए एएसपी सिटी भी लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे। उधर पहली पाली में बैराज मार्ग पर कुछ परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए रास्ता मालूम कर रहे थे। तभी वहां एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह और एसडीएम मोहित कुमार पहुंचे, उन्होंने परीक्षा शुरू होने में कम समय देख तुरंत ही ई-रिक्शा और अन्य वाहनों की व्यवस्था कर उन्हें केंद्र तक छोड़ा गया।
विज्ञापन

एक केंद्र पर तैनात रहे 14 पुलिसकर्मी
एक परीक्षा केंद्र पर दो निरीक्षक, दो उपनिरीक्षक, छह सिपाही, चार महिला सिपाही की तैनाती गई थी। वहीं जिलेभर के सभी केंद्रों पर 280 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी थी। इनके अलावा एएसपी सिटी और 5 सीओ लगातार भ्रमणशील रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed