{"_id":"5ec8074b8ebc3e9066316cbd","slug":"prayers-offered-in-homes-on-eid-festival-sdm-nazibabad-news-mrt4829418173","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद पर्व पर घरों में पढ़े नमाज : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद पर्व पर घरों में पढ़े नमाज : एसडीएम
विज्ञापन
नजीबाबाद के मंडावली थाने में नागरिकों की बैठक लेते एसडीएम और सीओ।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद पर्व पर घरों में पढ़े नमाज : एसडीएम
नजीबाबाद/जलालाबाद। एसडीएम और सीओ ने मंडावली और जलालाबाद में आयोजित बैठक में क्षेत्रवासियों से ईद पर्व पर घरों पर नमाज पढ़ने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी है।
एसडीएम संगीता और प्रवीन कुमार सिंह ने मंडावली में आयोजित बैठक में आसपास के क्षेत्रों से आए ग्रामीणों से ईद की नमाज के लिए मस्जिदों और क्षेत्रीय ईदगाह पर न जाकर घर पर ही नमाज पढ़ने की सलाह दी है। मंडावली के थाना अध्यक्ष संदीप त्यागी के संचालन में आयोजित बैठक में तपराज सिंह, लाखन सिंह, बुनियाद अली, साबुदीन, इब्राहीम, मुस्तकीम, शमशाद, तसलीम, घनश्याम ने भाग लिया। उधर जलालाबाद पुलिस चौकी पर आयोजित अमन कमेटी की बैठक में नवागत चौकी प्रभारी संजय कुमार ने शहर काजी अफ्फानुल हक, प्रधान पति लियाकत अंसारी ने भी लोगों से घरों पर नमाज पढ़ने की अपील की है। बैठक में याकूब राईन, नफीस अहमद, चौधरी महमूद कुरैशी, खुर्शीद शेख, नदीम, इदरीस उपस्थित रहे।

नजीबाबाद के जलालाबाद में अमन कमेटी की बैठक लेते चौकी प्रभारी संजय कुमार।- फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन